LIVE | ...
मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जेल में सीएम केजरीवाल का 8.5 किलो वजन कम होना गंभीर बीमारी का संकेत- संजय सिंह

जेल में सीएम केजरीवाल का 8.5 किलो वजन कम होना गंभीर बीमारी का संकेत- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 13 जुलाई (The News Air): दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का लगातार वजन घटने पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर चिंता जताई है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक उनका करीब 8.5 किलो वजन घट गया है। वजन का लगातार कम होना गंभीर बीमार का संकेत हो सकता है। 21 मार्च को गिरफ्तारी के समय उनका वजन 70 किलो था। अब यह घटकर 61.5 किलो रह गया है। इस बीच 5 बार सोने के दौरान सीएम का शुगर लेवल गिरकर 50 तक आ चुका है। अगर सोते समय अचानक शुगर गिरता है तो व्यक्ति कोमा में जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी केजरीवाल को जेल में रखने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। इसी साजिश के तहत इनकी ईडी ने केजरीवाल की जमानत पर गैर कानूनी ढंग से स्टे लिया और बाद इन्होंने झूठे केस में सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा दिया। ‘‘आप’’ को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई मामले में भी सीएम केजरीवाल को जल्द राहत मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि भाजपा का मकसद एक तरफ अरविंद केजरीवाल को जेल में रखकर उन्हें प्रताड़ित करना है और दूसरी तरफ वे उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो जाए या जेल में उनका स्वास्थ्य खराब हो जाए। इसके लिए भाजपा एक गहरी साजिश रच रही है। जब 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, तब उनका वजन 70 किलोग्राम था, लेकिन आज उनका वजन 8.5 किलो घटकर 61.5 किलोग्राम रह गया है। 21 मार्च से अब तक अरविंद केजरीवाल का 8.5 किलो वजन घट गया है। इसका कारण किसी को नहीं पता है। इस तरह अकारण इतना वजन घटना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यह अरविंद केजरीवाल के परिवार और हम सभी के लिए बेहद चिंता का विषय है।

संजय सिंह ने बताया कि जब से केजरीवाल जेल में हैं, लगभग पांच बार ऐसा हुआ है, जब रात में अचानक उनका शुगर लेवल गिरकर 50 से नीचे चला गया। हम सब जानते हैं कि शुगर लेवल का बढ़ना एक बार के लिए फिर भी कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल सोते समय अचानक गिर रहा है तो वह कोमा में जा सकता है। यही स्थिति हमने आतिशी के पानी सत्याग्रह के समय देखी थी, जब उनका शुगर लेवल 41 पहुंच गया था, तब डॉक्टर्स ने सलाह दी कि वे कोमा में जा सकती हैं, उन्हें तुरंत एडमिट कराइए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 5 बार 50 से नीचे गया। रात में जेल के अंदर कौन सा डॉक्टर मौजूद रहता है? मैं 6 महीने जेल में रह कर आया हूं, अगर रात में आपको कोई समस्या हो जाए तो आप घंटी बजाते रहिए, बहुत मुश्किल से आपको ओपीडी ले जाया जाता है। यह सब क्यों किया जा रहा है?

यह भी पढे़ं 👇

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

संजय सिंह ने कहा कि जैसे ईडी के ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दी थी, तो ईडी ने बिना आदेश की कॉपी के हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था। यह भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली और एकमात्र घटना है। नियम कानून को ताक पर रखकर केजरीवाल की रिहाई पर स्टे ले लिया गया। लेकिन जब ऐसी पूरी संभावना थी कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी, तो उससे ठीक पहले सीबीआई ने एक झूठा केस केजरीवाल के खिलाफ बनाया ताकि ये लोग उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर सकें। यह अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित तो कर ही रहे हैं, लेकिन भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की साजिश है कि केजरीवाल के साथ जेल में कोई दुर्घटना हो जाए। इसलिए कोर्ट को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि पीएमएलए के तहत किसी को तभी जमानत मिल सकती है जब कोर्ट पूरी तरह यकीन हो जाए कि व्यक्ति पूरी तरह निर्दाेष है। ईडी की कोर्ट ने भी केजरीवाल को निर्दाेष मानते हुए जमानत दी। कोर्ट ने माना कि ईडी के अधिकारी दुर्भावना से केजरीवाल के खिलाफ केस बना रहे हैं। शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले में भी यह साफ लिखा है कि जांच का मतलब यह नहीं कि आप किसी को गिरफ्तार कर लें। कोर्ट ने ईडी की जांच पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। अपर बेंच से फैसला आएगा और हमें उम्मीद है कि आज जिस तरह से पीएमएलए और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केवल विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट की अपर बेंच उस पर रोक लगाएगी। आज अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की स्थिति पूरे देश को मालूम होनी चाहिए कि अगर उन्हें जल्द ही बाहर लाकर सही इलाज नहीं किया गया तो जेल में उनके साथ कोई भी गंभीर घटना घट सकती है। अगर सोते समय इसी तरह से उनका शुगर लेवल गिर जा रहा है तो उनके साथ कोई भी घटना हो सकती है और वे कोमा में भी जा सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि सीबीआई के मामले में भी उन्हें जल्द राहत मिलेगी। अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जो कुछ भी हमारे साथ कर रहे हैं हम उसका मिलकर जवाब देंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Budget 2024 : बजट बाद ‘रिटर्न मशीन’ बन सकते हैं ये STOCKS, होगा बड़ा लाभ !

Next Post

‘आप’ नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का मनाया जश्न

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 29 Historical Events

29 सितंबर का इतिहास: जॉन डी रॉकफेलर से लेकर Willie Mays के ‘The Catch’ तक

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अंडमान में तूफान, उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 29 September 2026

आज का राशिफल 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियां

मंगलवार, 29 सितम्बर 2026
UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
AAP office

'आप' नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जालंधर पश्चिम उपचुनाव में जीत का मनाया जश्न

Radhika Merchant Photos

Radhika Merchant Photos: असली सोने से तैयार लहंगा पहन ससुराल पहुंचीं राधिका मर्चेंट,

महाराष्ट्र विधान परिषद

महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले अजीत पवार,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।