LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वो कत्ल भी कर देते हैं तो चर्चा नहीं होती…वो बजट जो शेरो शायरी के कारण चर्चा में रहा

वो कत्ल भी कर देते हैं तो चर्चा नहीं होती…वो बजट जो शेरो शायरी के कारण चर्चा में रहा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
budget-shayri.jpeg
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 13 जुलाई (The News Air):संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है और इसमें इस साल का आम बजट भी पेश किया जाएगा. चुनावी साल होने के नाते इससे पहले सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था, जिससे रूटीन कामकाज के लिए धन की व्यवस्था की जा सके. इस बार के आम बजट से आम लोगों को राहत की काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में संभावना यह भी है कि काफी हल्के-फुल्के माहौल में बजट पेश हो और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शेर-ओ-शायरी का भी इस्तेमाल करें. हालांकि, साल 2023 में अपने बजट भाषण में उन्होंने शेर या कविता को शामिल नहीं किया था.

दरअसल, आम बजट भाषण बेहद गंभीर होता है. फिर भी कई सालों से अमूमन यह देखने में आया है कि वित्त मंत्री बजट भाषण के दौरान शेर-ओ-शायरी या कविता भी सदन को सुना कर माहौल सामान्य करने की कोशिश करते हैं. यहां तक कि कम बोलने के लिए जाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जब वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने भी सदन में शायरी सुनाकर सदस्यों को मेज थपथपाने पर मजबूर कर दिया था. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के तो हर भाषण में कविता या शेर को जगह मिलती थी. आम लोगों को मिलने वाली सहूलियतों के साथ ही शेर-ओ-शायरी के दौर के कारण भी बजट खूब चर्चा में रहता था.

कम में ज्यादा कहने की कोशिश

1991-92 में देश के वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे, जो अपनी गंभीरता के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, तब के बजट भाषण में उन्होंने एक खास शेर पढ़ा था, यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहां से, अब तक मगर है बाकी नामोनिशान हमारा. अल्लामा इकबाल के तराना-ए-हिन्द से लिए गए इस शेर को पढ़ते ही पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था. अगले ही साल यानी 1992-93 के अपने बजट भाषण में एक बार फिर से वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शेर का सहारा लिया और विपक्ष पर निशाना साधा था. उन्होंने पढ़ा था, तारीखों में ऐसे भी मंजर हमने देखे हैं, कि लम्हों ने खता की थी,और सदियों ने सजा पाई.

यह भी पढे़ं 👇

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
विपक्ष पर निशाना साधने का हथियार

साल 2001-02 में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश किया था. उन्होंने अपने बजट भाषण के दौरान सरकार की नीतियों का कुछ इस तरह से बखान किया था, तकाजा है वक्त का कि तूफान से जूझो, कहां तक चलोगे किनारे-किनारे. यह साल 2011-12 के बजट सत्र की बात है. तब आम बजट से पहले रेल बजट पेश किया जाता था. उस साल रेल बजट तत्कालीन रेल मंत्री और वर्तमान में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेश किया था. उस दौरान उन्होंने अपने बजट भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए शेर पढ़ा था, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम,वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती.

बिना कविता पूरा ही नहीं होता था अरुण जेटली का भाषण

साल 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनी थी. इसके बाद 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण के दौरान इन पंक्तियों से आम-ओ-खास के मन में उम्मीद जगाने की कोशिश की थी,

कुछ तो फूल खिलाये हमने
और कुछ फूल खिलाने हैं,
मुश्किल ये है बाग में
अब तक कांटें कई पुराने हैं

साल 2016 में अरुण जेटली ने ही फिर बजटे पेश किया. इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए हौसला बढ़ाने की कोशिश यह कहते हुए की थी

कश्ती चलाने वालों ने जब हार कर दी पतवार हमें,
लहर लहर तूफान मिले और मौज-मौज मझधार हमें,
फिर भी दिखाया है हमने और फिर ये दिखा देंगे सबको,
इन हालातों में आता है दरिया करना पार हमें

साल 2017 में वित्त मंत्री अ्ररुण जेटली का अंदाज-ए-बयां सबका दिल जीत गया था. उन्होंने पढ़ा था,

इस मोड़ पर घबराकर न थम जाइए आप
जो बात नई उसे अपनाइए आप
डरते हैं नई राह पर क्यूं चलने से
हम आगे आगे चलते हैं आइए आप
नई दुनिया है, नया दौर है, नई है उमंग
कुछ थे पहले के तरीके, तो कुछ है आज के रंग ढंग

निर्मला सीतारमण ने भी लिया सहारा

साल 2019 में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शेर से ही उम्मीद जगाने की कोशिश की थी. उन्होंने पढ़ा था, यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है वैसे पिछले बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कोई शेर नहीं पढ़ा था. अब एक बार फिर भाजपा की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं. गौर करने वाली बात यह होगी कि अबकी वह बजट भाषण में शेर या कविता का सहारा लेती हैं या नहीं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये 5 फैटी फूड्स, बेझिझक बेझिझक डाइट में करें शामिल

Next Post

म्यूजिक कंपोजर बनना चाहते थे प्रकाश मेहरा जन्मदिवस 13 जुलाई के अवसर पर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
म्यूजिक कंपोजर

म्यूजिक कंपोजर बनना चाहते थे प्रकाश मेहरा जन्मदिवस 13 जुलाई के अवसर पर

संजय राउत

अटल बिहारी होते तो वह भी लगाते आपातकाल, बालासाहेब और RSS भी सपोर्ट में थे,

म्यूजिक कंपोजर

नहाने से पहले पानी में मिलाएं एक चम्मच नमक, मिलेंगे गजब के फायदे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।