LIVE | ...
शुक्रवार, 26 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले का…..

बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले का…..

मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने विरार से गिरफ्तार....

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 10 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
A A
0
हिट-एंड-रन मामले
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

महाराष्ट्र, 10 जुलाई (The News Air): बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले का मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने विरार से गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन की कड़ी जांच के बाद पुलिस शाह को अपने शिकंजे में ले पाई। वह भी तब, जब उसके दोस्त ने गलती से 15 मिनट के लिए अपना फोन ऑन किया। पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए 11 टीम गठित करने के साथ अपराध शाखा को भी जांच में शामिल किया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय मिहिर शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के नेता राजेश शाह का बेटा है। मिहिर ने कथित तौर पर रविवार सुबह 5.30 बजे अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक महिला को टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मिहिर अपनी कार और ड्राइवर को छोड़कर एक ऑटो रिक्शा से भाग गया और गोरेगांव में अपनी महिला मित्र के आवास पर पहुंच गया, जिसके बाद दोस्त ने मिहिर की बहन को वहां बुला लिया। वह मिहिर और उसके दोस्त को अपने बोरीवली आवास पर ले गई। इसके बाद शाह परिवार ऑडी कार से ठाणे जिले के शाहपुर स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचा। जहां मिहिर, उसकी मां मीना, बहनें किंजल और पूजा और दो दोस्त रुके थे।

यह भी पढे़ं 👇

Ebola Virus Prevention

Ebola Virus Alert: विदेश से आने वालों के लिए नए नियम, Air Suvidha 2.0 Portal लॉन्च

शुक्रवार, 26 जून 2026
Chandigarh Education Website

Chandigarh Education Website Crash: 11वीं में दाखिले के बीच ठप हुई वेबसाइट

शुक्रवार, 26 जून 2026
High Court

High Court का ऐतिहासिक फैसला: बिजली है सम्मान से जीने का मूल अधिकार

शुक्रवार, 26 जून 2026
Rajpura Property Dealer Office Firing

Rajpura Firing: लक्ष्मी Property Dealer के दफ्तर पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग

शुक्रवार, 26 जून 2026

दोस्त के साथ शाहपुर रिसॉर्ट से निकलकर विरार पहुंचा मिहिर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिहिर के साथ आए दोस्तों में से एक की पहचान की गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसका नंबर ट्रैक किया। हालांकि, दोस्त ने अपना मोबाइल बंद करके रखा था। सोमवार देर शाम मिहिर अपने दोस्त के साथ शाहपुर रिसॉर्ट से निकलकर विरार पहुंचा। जहां उसके दोस्त ने गलती से अपना मोबाइल 15 मिनट के लिए चालू किया। पुलिस ने तुरंत मोबाइल टावर लोकेशन का पता लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिहिर के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में सक्रिय भूमिका निभाई। बीएमडब्ल्यू कार को भी मौका ए वारदात से हटाने की साजिश रची।

क्या है मामला? 

पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। महिला कार के साथ काफी दूरी तक घिसटती चली गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिहिर कार छोड़कर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। कार राजेश शाह के नाम पर है।

पिता ने बेटे को भागने को कहा

मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा था कि पिता राजेश शाह ने दुर्घटना के बाद मिहिर को मौके से भागने के लिए कहा था। यही नहीं, राजेश ने अपने ड्राइवर राजऋषि बिदावत को घटना की जिम्मेदारी लेने को कहा, जो हादसे के समय कार में था। पुलिस ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज भी पेश किए, जिनमें कार से कावेरी नखवा को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए देखा गया। इन तस्वीरों में मिहिर शाह और सह-आरोपी राजऋषि बिदावत को बोनट से महिला को खींचकर हटाते, उसे सड़क पर रखते और गाड़ी को उलटी दिशा में चलाते समय उसे कुचलते हुए देखा जा सकता है। यह भी दावा किया गया कि घटना के बाद राजेश शाह उस जगह पर भी गया, जहां घटना हुई थी।

पुलिस को इस बात का संदेह 

पुलिस को संदेह है कि हादसे के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि घटना से कुछ घंटे पहले उसे जुहू इलाके में एक बार में देखा गया था। पुलिस को बार का 18,000 रुपये का बिल भी मिला है और इसकी जांच की जा रही है। बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।





ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पुरुषों को बांधा, महिलाओं को दिखाई तलवार….

Next Post

जसप्रीत बुमराह के नाम हुआ ICC का बड़ा अवार्ड….,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ebola Virus Prevention

Ebola Virus Alert: विदेश से आने वालों के लिए नए नियम, Air Suvidha 2.0 Portal लॉन्च

शुक्रवार, 26 जून 2026
Chandigarh Education Website

Chandigarh Education Website Crash: 11वीं में दाखिले के बीच ठप हुई वेबसाइट

शुक्रवार, 26 जून 2026
High Court

High Court का ऐतिहासिक फैसला: बिजली है सम्मान से जीने का मूल अधिकार

शुक्रवार, 26 जून 2026
Rajpura Property Dealer Office Firing

Rajpura Firing: लक्ष्मी Property Dealer के दफ्तर पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग

शुक्रवार, 26 जून 2026
NCERT Textbook

NCERT Textbook में बड़ा बदलाव: अब 9वीं की किताब में यह भी पढ़ाया जाएगा

शुक्रवार, 26 जून 2026
Nihang Singh Protest

Nihang Singh Protest: उत्तराखंड में निहंग सिंघों और पुलिस के बीच तनाव खत्म, हिमाचल बॉर्डर पर भारी सुरक्षा

शुक्रवार, 26 जून 2026
Next Post
हिट-एंड-रन मामले

जसप्रीत बुमराह के नाम हुआ ICC का बड़ा अवार्ड....,

हिट-एंड-रन मामले

जालंधर में उपचुनाव के मतदान जारी........

मणिपुर

मणिपुर के कुकी बहुल इलाकों में बुधवार को 12 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान.....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।