LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बीजेडी, शिअद और बीआरएस… चुनाव बाद संकट में क्यों हैं ये 4 छोटी पार्टियां?

बीजेडी, शिअद और बीआरएस… चुनाव बाद संकट में क्यों हैं ये 4 छोटी पार्टियां?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
बीजेडी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

2024 के चुनावी नतीजों ने देश के 4 क्षेत्रीय दलों की टेंशन बढ़ा दी है. हार की वजह से इन दलों के भीतर की बगावत खुलकर बाहर आ गई है. हालात ऐसे हो गए हैं कि 4 में से 2 दलों के नेताओं की कुर्सी तक संकट में पड़ गई है

दक्षिण के आंध्र से उत्तर के पंजाब तक… 2024 के चुनावी नतीजों ने देश की 4 क्षेत्रीय दलों की टेंशन बढ़ा दी है. हार की वजह से इन दलों के भीतर की बगावत खुलकर बाहर आ गई है. हालात ऐसे हो गए हैं कि 4 में से 2 दलों के नेताओं की कुर्सी तक संकट में पड़ गई है. बात पहले तेलंगाना की बीआरएस की करते हैं. 10 साल तक सत्ता में रहने वाली बीआरएस में भगदड़ जैसी स्थिति है. यही हाल आंध्र की वाईएसआर कांग्रेस की है. पंजाब की शिरोमणि अकाली दल और ओडिशा की बीजू जनता दल की हालात बीआरएस और वाईएसआर से अलहदा है. इन पार्टियों में अभी भगदड़ की स्थिति तो नहीं है, लेकिन अंदर के भीतरघात ने इनके नेताओं के संकट जरूर बढ़ा दिए हैं.

1 महीने में बीआरएस के 10 नेता बाहर

10 साल तक तेलंगाना की सत्ता में रहने वाली भारत राष्ट्र समिति में चुनाव बाद भगदड़ जैसी स्थिति है. लोकसभा चुनाव के बाद कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. इनमें के.केशव राव, दांडे विट्टल जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं. छोड़ने वाले नेताओं की कुल संख्या देखा जाए तो पिछले एक महीने में बीआरएस के एक राज्यसभा सदस्य, 6 विधानपरिषद सदस्य और एक विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं.

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

कहा जा रहा है कि बीआरएस को तोड़ने के लिए तेलंगाना में कांग्रेस ऑपरेशन आकर्ष चला रही है. इस ऑपरेशन का मकसद बीआरएस से मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा छिनना है. ऑपरेशन की कमान खुद मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी संभाल रहे हैं.

बीआरएस में हो रही टूट को लेकर पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर पूर्व सीएम केसीआर के बेटे केटीआर ने कहा कि राहुल गांधी दलबदल के खिलाफ हैं और यहां पर कांग्रेस उनकी पार्टी को तोड़ने में जुटी हुई है.

भारत राष्ट्र समिति जो कि पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति के नाम से पॉपुलर थी कि स्थाापना साल 2001 में हुई थी. पार्टी की स्थापाना तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर की गई थी. यह पार्टी 2 बार केंद्र में और 2 बार राज्य की सरकार में शामिल रही हैं.

बीजेडी में भीतरघात पर बवाल मचा

24 साल तक ओडिशा की सत्ता में रहने वाली बीजू जनता दल की हालात ठीक नहीं है. चुनाव में हुई करारी शिकस्त के बाद पार्टी के भीतर भीतरघात पर बवाल मचा हुआ है. पहले भुवनेश्वर में समीक्षा बैठक के दौरान हंगामा हुआ तो अब बीजेडी के कद्दावर नेता देबाशीष सामंतराय ने हार को लेकर बड़ा बम फोड़ दिया है.

राज्यसभा सांसद सामंतराय का कहना है कि बीजेडी के हार के लिए वीके पांडियन के साथ-साथ प्रणब प्रकाश दास भी जिम्मेदार हैं. दास बीजेडी के संगठन देखते हैं और उन्हें भी नवीन पटनायक का करीबी माना जाता है.

इधर पार्टी में मचे बवाल के बीच नवीन पटनायक ने ओडिशा की प्रदेश कार्यकारिणाी को भंग कर दिया है. पार्टी नए सिरे से अब संगठन तैयार करेगी.

शिअद में सुखबीर के खिलाफ खुला मोर्चा

लोकसभा चुनाव में हार के बाद शिरोमणि अकाली दल में सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ मोर्चा खुल गया है. हाल ही में जालंधर में पार्टी महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में एक बैठक हुई थी, जिसमें सभी नेताओं ने अकाली बचाओ अभियान की शुरुआत करने की बात कही थी.

इन नेताओं की डिमांड अकाली के मुखिया पद से सुखबीर सिंह बादल को हटाने की है. सुखबीर के नेतृत्व में पार्टी 2017-2022 का विधानसभा चुनाव और 2019-2024 का लोकसभा चुनाव हार चुकी है. हालिया लोकसभा चुनाव में शिअद को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी.

आंध्र की वाईएसआर कांग्रेस भी मुश्किल में

चुनाव के बाद आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं. एक तरफ पार्टी के कई बड़े-छोटे नेता पुलिस की रडार पर है, तो दूसरी तरफ पार्टी में भगदड़ की भी स्थिति है.

हाल ही में चित्तूर जिले में मेयर, डिप्टी मेयर और 15 पार्षदों ने तेलगु देशम पार्टी का दामन थाम लिया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेल्लोड़ समेत कई जिलों में पार्टी के नेता टीडीपी में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं.

पार्टी के कई बड़े नेताओं पर पुलिसिया कार्रवाई भी चल रही है. इतना ही नहीं, पार्टी के दफ्तर भी बुलडोज किए जा रहे हैं. राज्य की सरकार ने वाईएसआर कांग्रेस के 18 दफ्तरों पर नोटिस चस्पा किया है. सरकार का कहना है कि ये दफ्तर अवैध तरीके से बनाया गया है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab के राज्यपाल ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के…

Next Post

अब साहिबाबाद से मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा घंटों का सफर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
cliQ India Hindi

अब साहिबाबाद से मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा घंटों का सफर

बीजेडी

मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, भोपाल नहीं होगा धार्मिक मुख्यालय; जानिए किस शहर में हुआ ट्रांसफर

बीजेडी

पतंजलि ने बाजार से 14 प्रोडक्ट्स लिए वापस, बिक्री पर बैन, मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस भी हुआ सस्पेंड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।