LIVE | ...
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - HC का फैसला जनता के हित में, लोगों को इसका लाभ मिलेगा, Live Streaming पर बोले

HC का फैसला जनता के हित में, लोगों को इसका लाभ मिलेगा, Live Streaming पर बोले

कानूनविद्

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Live Streaming
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

वकील अभिषेक ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि लाइव स्ट्रीमिंग करना कोई गुनाह नहीं है अगर कोई सरकारी अधिकारी या पुलिसकर्मी अपनी कारगुजारी को अच्छा बता रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है तो ऐसे में बेरोक-टोक लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के अपराध की धारा लागू किए जाने के मद्देनजर एक अहम फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि फेसबुक लाइव या लाइव स्ट्रीमिंग करना, किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के कामकाज या लोकसेवा में बाधा डालने का अपराध नहीं है. कोर्ट का कहना है कि किसी सरकारी कामकाज की हकीकत को दिखाना भला कैसे और किस तरह से अपराध हो सकता है. इस फैसले को कानून के विशेषज्ञों ने आम जनता के हित में बताया और इसका फायदा लोगों को मिलेगा.

हाईकोर्ट के फैसला को जनहित का बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके गर्ग का कहना है कि आईपीसी की धाराएं और एक जुलाई से देशभर में लागू भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं सरकारी कामकाज में बाधा डालने को लेकर लागू की जाती है. ऐसे मामलों में कई मौकों पर यह देखा गया है कि इस प्रावधान का दुरुपयोग हुआ, लेकिन हर कानून के अपने 2 पहलू होते हैं और यही वजह है कि सदुपयोग के साथ दुरुपयोग भी कहीं ना कहीं होता ही रहा है.

यह भी पढे़ं 👇

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
सरकारी काम का वीडियो बनाना गलत नहींः गर्ग

वरिष्ठ अधिवक्ता गर्ग ने कहा कि मौजूदा समय देश में डेढ़ सौ से भी ज्यादा ऐसे मामले विभिन्न राज्यों में उन लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं जो सरकारी कामकाज की हकीकत को वीडियो बनाकर या लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सार्वजनिक करने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन मेरी नजर में यह गलत नहीं है और ना ही यह किसी तरह का कोई अपराध है. हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में यह स्पष्ट किया है. अब देशभर में दर्ज ऐसे मामलों में चार्ज किए गए लोगों को हाईकोर्ट के फैसले का लाभ मिलेगा.

साथ ही गर्ग ने स्पष्ट किया कि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम को सही तरीके से अंजाम नहीं दे रहा है. ऐसे में उसका वीडियो बनाया जाना अब अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा. लेकिन यह ध्यान रखा जाना जरूरी है कि आप उस कामकाज में किसी तरह का बाधा ना डालें.

संयमित भाषा का उपयोग होः वकील ग्यानंत

सुप्रीम कोर्ट के वकील ग्यानंत सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने यह रेखांकित किया है कि लाइव-स्ट्रीमिंग को सरकारी कार्रवाई में बाधा नहीं माना जा सकता. फैसले में कहा गया है कि लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो बिना किसी प्रत्यक्ष कार्रवाई के विरोध या संयमित भाषा का उपयोग, किसी अधिकारी के कार्य में बाधा डालने का अपराध नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि जस्टिस संदीप शर्मा की बेंच ने मामले पर फैसला दिया है, जो आम जनता के हित में है क्योंकि अभी तक सरकारी कर्मचारियों की ओर से ऐसे मामलों में तत्काल सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर दिया जाता था. ऐसे में आम आदमी के पास अदालत में ही यह सफाई देने का मौका होता था कि उसकी ओर से सरकारी काम में कोई बाधा नहीं डाली गई, बल्कि सिर्फ हकीकत को सामने लाने के लिए वीडियो बनाया जा रहा था. हाईकोर्ट का फैसला आने पर यह स्थिति स्पष्ट हो गई है और पुलिस को भी मुकदमा दर्ज करने के दौरान इसका ख्याल रखना होगा, क्योंकि अदालत में ऐसे मुकदमे पर फटकार पड़ेगी.

वकील अभिषेक ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि लाइव स्ट्रीमिंग करना कोई गुनाह नहीं है अगर कोई सरकारी अधिकारी या पुलिसकर्मी अपनी कारगुजारी को अच्छा बता रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है तो ऐसे में बेरोक-टोक लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को हिमाचल प्रदेश की पुलिस सुप्रीम कोर्ट में चुनौती जरूर देगी, क्योंकि इस फैसले के व्यापक प्रभाव हैं.

अब देखना यह होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक हाईकोर्ट के फैसले का लाभ आम जनता को मिलेगा. अगर सर्वोच्च अदालत की ओर से हाईकोर्ट के फैसले पर कोई रोक नहीं लगाई गई. इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने यह फैसला ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले पर दिया गया. इसमें ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहन के कागज मांगे जाने पर वीडियो बनाए जाने के मद्देनजर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ना शहीद का दर्जा, ना मुआवजा…राहुल गांधी के आरोपों पर सेना ने दिया जवाब; राजनाथ सिंह ने दिखाया आइना

Next Post

Jharkhand: 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

11 October History in Hindi

11 October History in Hindi: अमिताभ बच्चन के जन्म से लेकर परमाणु बम की चेतावनी तक, 11 अक्टूबर का वो सच जिसने दुनिया बदल दी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बिहार में 20 सेमी बारिश, 5 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 11 October

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

रविवार, 11 अक्टूबर 2026
Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
Live Streaming

Jharkhand: 7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन,

Nana Patol

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के..

Live Streaming

Shocking: काम का इतना प्रेशर, रोबोट भी हो गया परेशान, सीढ़ी से...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।