LIVE | ...
शुक्रवार, 26 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - क्या है धन्यवाद प्रस्ताव, जिसके बाद शुरू हुई लोकसभा में बहस,

क्या है धन्यवाद प्रस्ताव, जिसके बाद शुरू हुई लोकसभा में बहस,

सदन में इसका पास होना सरकार के लिए क्यों जरूरी?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Parliament
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

What is Motion of Thanks: 18वीं लोकसभा के गठन और राष्ट्रपति के अभिभाषण के अब धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. नीट प्रश्नपत्र लीक और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों को विपक्ष जोरदार तरीके से उठा रहा है. जानिए क्या होता है धन्यवाद प्रस्ताव और सदन में इसका पास होना सरकार के लिए क्यों है जरूरी?

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र की कार्यवाही चल रही है. राष्ट्रपति का अभिभाषण हो चुका है और अब धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. इसमें नीट प्रश्नपत्र लीक और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों को विपक्ष जोरदार तरीके से उठा रहा है. भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी और पहली बार लोकसभा सदस्य बनीं बांसुरी स्वराज प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे.

अब सवाल उठ सकता है कि आखिर धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रपति का अभिभाषण होता क्या है? आइए जानने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढे़ं 👇

UN Charter

26 June का इतिहास: UN Charter से Harry Potter तक – जानें इस दिन की 10 बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 26 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 26 जून 2026
_weather

IMD Weather Alert: अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, West Bengal-Sikkim में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

शुक्रवार, 26 जून 2026
LIVE, Breaking News

Breaking News Live Updates 26 June 2026: Top Updates, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 26 जून 2026
संविधान में है अभिभाषण का जिक्र

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 86 (1) के अनुसार, राष्ट्रपति संसद के किसी एक सदन या फिर दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित कर सकते हैं. इस दौरान संसद के सदस्यों की मौजूदगी की अपेक्षा की जाती है. वहीं, अनुच्छेद 87 में प्रावधान किया गया है कि लोकसभा के हर आम चुनाव के बाद इसके पहले सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. इसके अलावा हर साल संसद का सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. इस दौरान संसद को सत्र बुलाने के कारणों के बारे में सूचित करेंगे और किसी भी सदन की प्रक्रिया को कंट्रोल करने वाले नियम अपने अभिभाषण में संदर्भित मामलों पर चर्चा के लिए समय के आवंटन का प्रावधान करेंगे. इस तरह के संबोधन को ‘विशेष संबोधन’ भी कहा जाता है.

क्या-क्या होता है अभिभाषण में?

इस तरह से भारत में लोकसभा चुनाव के बाद जब पहला सत्र शुरू होता है और सभी सांसद शपथ ग्रहण करने के बाद स्पीकर चुन लेते हैं तो राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं. कोई नया सत्र शुरू होता है, तब भी राष्ट्रपति दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हैं. इसे ही राष्ट्रपति का अभिभाषण कहा जाता है. राष्ट्रपति के इस अभिभाषण में सरकार की नीतियों का विवरण होता है. इस अभिभाषण को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर सरकार द्वारा ही तैयार किया जाता है.

सरकार की ओर से किया जाता है तैयार

राष्ट्रपति के अभिभाषण में पिछले वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकार की सभी गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा शामिल होती है. इसके अलावा उन महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित नीतियों, परियोजनाओं और कार्यक्रमों को इसके जरिए निर्धारित कर संसद के सामने रखा जाता है, जिन्हें सरकार आगे बढ़ाना चाहती है. इसलिए हम कह सकते हैं कि राष्ट्रपति का अभिभाषण वास्तव में सरकार की नीतियों का विवरण होता है और इसीलिए इसका प्रारूप सरकार द्वारा तैयार किया जाता है.

औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जाता है धन्यवाद प्रस्ताव

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद इस पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाता है. वास्तव में धन्यवाद प्रस्ताव एक संसदीय प्रक्रिया है. इसमें संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आभार जताने या प्रशंसा व्यक्त करने के लिए औपचारिक रूप से एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है. अभिभाषण पर संसद के दोनों सदनों में इसी धन्यवाद प्रस्ताव के जरिए चर्चा की जाती है. इसमें विपक्ष के नेता से लेकर सभी पार्टियों के प्रमुख सदस्य धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी-अपनी राय रखते हैं.

आमतौर पर प्रधानमंत्री या उनकी उपस्थिति या किसी अन्य वजह से किसी अन्य किसी मंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर दिया जाता है. इसके बाद इस पर चर्चा समाप्त हो जाती है.

इस चर्चा के समाप्त होने पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आए संशोधन निपटाए जाते हैं. संशोधन अभिभाषण में शामिल मामलों के साथ-साथ उन मामलों को भी शामिल किया जा सकता है, जिनका सदस्यों की राय में अभिभाषण में उल्लेख नहीं किया गया है पर उनका उल्लेख करना जरूरी था. यदि अभिभाषण में किसी भी संशोधन को सदन के सामने रखा जाता है और उसे स्वीकार कर लिया जाता है तो फिर धन्यवाद प्रस्ताव को संशोधित रूप में स्वीकार किया जाता है.

सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पास होना जरूरी

इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव को मतदान के लिए रखा जाता है. यह धन्यवाद प्रस्ताव सदन में पास होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर यानी धन्यवाद प्रस्ताव पास नहीं होने पर सदन में सरकार की हार मानी जाती है. ऐसा होने पर लोकसभा में सरकार अविश्वास में आ सकती है और उसे लोकसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा जा सकता है.

हालांकि, धन्यवाद प्रस्ताव की प्रक्रिया में कोई भी सदस्य उन मामलों का उल्लेख नहीं कर सकता है, जो सीधे केंद्र सरकार के उत्तरदायित्व से संबंधित नहीं हैं. यही नहीं, अपनी बहस के दौरान कोई भी सदस्य राष्ट्रपति के नाम का उल्लेख नहीं कर सकता है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Tax On Crude Oil: भारत सरकार ने बढ़ाया कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर

Next Post

चंकी पांडे ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, कहा- प्रोड्यूसर के दफ्तर के…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UN Charter

26 June का इतिहास: UN Charter से Harry Potter तक – जानें इस दिन की 10 बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 26 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 26 जून 2026
_weather

IMD Weather Alert: अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, West Bengal-Sikkim में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

शुक्रवार, 26 जून 2026
LIVE, Breaking News

Breaking News Live Updates 26 June 2026: Top Updates, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 26 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 26 June 2026

Aaj Ka Rashifal 26 June 2026 : शुक्रवार को किन राशियों पर होगी माँ लक्ष्मी की कृपा?

शुक्रवार, 26 जून 2026
Crude Oil Prices Fall

Crude Oil Prices Fall: पश्चिमी एशिया में तनाव घटा, कच्चे तेल की कीमत जानें प्रति बैरल

गुरूवार, 25 जून 2026
Next Post
चंकी पांडे

चंकी पांडे ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, कहा- प्रोड्यूसर के दफ्तर के...

चंकी पांडे

पेपर लीक, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी, अग्निवीर का जिक्र कर BJP पर अटैक,

चंकी पांडे

बंगाल में सरेआम पीटी गई महिला ने लिया यू-टर्न, अब कर दिया ये नया दावा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।