LIVE | ...
बुधवार, 9 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित, आज दिलाई जा रही है सांसदों

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित, आज दिलाई जा रही है सांसदों

को शपथ

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

18वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है और सांसद शपथ ले रहे हैं. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली है. सोमवार को कुल 280 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी और मंगलवार को 264 सांसद शपथ लेंगे. ये शपथ सांसदों को राज्यवार दिलाई जा रही है. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसदों को शपथ दिला रहे हैं. वहीं, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई. इस बीच विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है. विपक्षी सांसदों ने संविधान की प्रतियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रोटेम स्पीकर के चुनाव से इंडिया गठबंधन ने सांसद नाराज हैं. इसको लेकर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा है. हम संविधान, नियम के अनुसार काम करते हैं सभी सदस्यों को मिलकर संसद चलानी है. वहीं, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा.

18th Lok Sabha Session LIVE Updates:
  • लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
  • केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि संविधान के प्रति सबको सम्मान है. पीएम ने संविधान को सामने रख कर शपथ ली है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.
  • इमरजेंसी को लेकर दिए गए पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बार-बार वह एक ही बात करते हैं, उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है.
  • पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर ने शपथ ली और अन्य सांसद एक-एक कर शपथ ले रहे हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली.

https://twitter.com/ANI/status/1805114172042289570

  • प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखी.
  • संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि संविधान बोलेगा. विपक्ष ने संविधान की कॉपी लेकर संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

https://twitter.com/ANI/status/1805110072500232569

  • उन्होंने कहा कि मैं सभी सांसदों से आग्रह करूंगा की जनहित के लिए इस अवसर का उपयोग करें. 18वीं लोकसभा में विपक्ष से लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा है. देश को एक अच्छे विपक्ष की अपेक्षा है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र को काला धब्बा लगा था. इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं, भारत में कोई कभी ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले हुआ है वो अब कभी नहीं होगा. संविधान को नकार कर देश को जेल खाना बना दिया गया था. इस संकल्प के साथ हम भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प करेंगे. जनसामान्य के सपनों को पूरा करेंगे. देश की जनता ने तीसरा मौका दिया जो बहुत महान और भव्य विजय है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपने तीसरी बार जो मौका दिया है, हम पहले से तीन गुना ज्यादा काम करेंगे. परिणाम भी तीन गुना देंगे.
  • उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए चुनकर नीति, नियत और समर्पण पर मुहर लगाई है. सरकार चलाने के लिए बहुमत मगर देश चलाने के लिए सहमति की जरूरत है. हर किसी की सहमति से देश को आगे लेकर चलना है. सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं. 18वीं लोकसभा सभा में युवाओं की अच्छी संख्या है. हमारे यहां 18 अंक का बहुत सात्विक मूल्य है. गीता के भी 18 अध्याय हैं, कर्तव्य का संदेश मिलता है. पुराणों को संख्या भी 18 है. 18 की आयु में हमें मताधिकार मिलता है. 18वें सांसद का गठन शुभ संकेत है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आज 18वें लोक सभा का प्रारंभ हो रही है. शानदार तरीके से चुनाव का संपन्न होना भारतीयों के गौरव का विषय है. आजादी के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा के लिए देश की जनता ने अवसर दिए है, जो 60 साल बाद आया है. मैं इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.
  • संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के लिए ये गर्व का दिन है. आजादी के बाद पहली बार संसद का सत्र नए संसद भवन में हो रहा है. मैं सभी निर्वाचित सांसदों का स्वागत करता हूं.

इधर, समाजवादी पार्टी ने दावा किया गया है कि अखिलेश यादव को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. लखनऊ में जिस दिन बैठक हुई थी उस दिन से कहा गया कि सबने ये फैसला अखिलेश यादव पर छोड़ दिया है.

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
प्रोटेम स्पीकर पर इस बार विवाद क्या?

7 बार से लगातार सांसद भर्तृहरि महताब को बीजेपी ने प्रोटेम स्पीकर चुना है और उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई. कांग्रेस ने भर्तृहरि को प्रोटेम स्पीकर बनाने पर आपत्ति जताई है. कांग्रेस ने 8 बार के सांसद के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाने की मांग की थी. कांग्रेस ने कहा कि वरिष्ठता के आधार पर के. सुरेश चुने जाने चाहिए थे. इस पर बीजेपी ने कहा कि भर्तृहरि लगातार 7 बार से सांसद, जबकि के. सुरेश लगातार नहीं रहे हैं.

नए प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब कौन हैं?

भर्तृहरि महताब ओडिशा के कटक से 7 बार के सांसद हैं. वह लोकसभा चुनाव से पहले BJD से BJP में आए. महताब BJD के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं. वह ओडिशा के पहले CM हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं. 1998 से लगातार 7 बार सांसद चुने गए. इसके अलावा वह लोकसभा में पीठासीन अधिकारी रह चुके हैं. उनका जन्म 8 सितंबर 1957 को हुआ है और 66 साल उम्र है. उन्हें 4 बार संसद रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. साथ ही साथ बेस्ट सांसद का भी अवॉर्ड मिला है.

प्रोटेम स्पीकर का चुनाव कैसे होता है?

प्रोटेम लैटिन शब्द प्रो टैम्पोर से आया है. प्रोटेम मतलब होता है कि कुछ समय के लिए. प्रोटेम स्पीकर अस्थायी स्पीकर होता है. लोकसभा, विधानसभा चुनाव बाद सदन चलाते हैं. सत्ता पक्ष वरिष्ठता के आधार पर चुनाव करता है. प्रोटेम स्पीकर का काम नए चुने सांसदों, विधायकों को शपथ दिलाना होता है. प्रोटेम स्पीकर का काम फ्लोर टेस्ट भी करवाना होता है. संविधान में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति का जिक्र नहीं है. संसदीय मामलों के मंत्रालय की नियमावली में जिक्र है.

18वीं लोकसभा की 18 बड़ी बातें
  • 10 साल बाद BJP को बहुमत नहीं
  • 10 साल बाद विपक्ष का नेता होगा
  • 17वीं लोकसभा के 216 सांसद फिर जीते
  • 280 सांसद पहली बार चुनाव जीते
  • BJP के शंकर लालवानी को सबसे ज्यादा 11.75 लाख मत
  • शिवसेना के रविंद्र वायकर सबसे कम 48 मतों से जीते
  • SP के पुष्पेंद्र सरोज (25 साल) सबसे कम उम्र के सांसद
  • DMK के टीआर बालू (83 साल) सबसे ज्यादा उम्र के सांसद
  • TDP के चंद्रशेखर पेम्मासानी सबसे अमीर सांसद
  • इंजीनियर रशीद और अमृतपाल सिंह जेल से चुनाव जीते
  • कांग्रेस के के. सुरेश सबसे ज्यादा 8 बार जीतने वाले सांसद
  • BJP के भर्तृहरि महताब सबसे ज्यादा लगातार 7 बार सांसद
  • लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र 56 साल
  • लोकसभा में 41 पार्टियों के सांसद जीतकर आए
  • लोकसभा में 74 महिला सांसद
  • राहुल गांधी अकेले सांसद जो 2 सीटों से जीते
  • 170 सांसदों पर आपराधिक केस
  • 504 सांसद करोड़पति, औसत संपत्ति 46 करोड़
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई के विदेश मंत्री के साथ की मुलाकात,

Next Post

TBO Tek Share Price: डेढ़ महीने में 92% चढ़ा शेयर, निकाल लें मुनाफा या अभी और आएगी तेजी?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History

9 सितंबर का इतिहास: USA नाम से Elvis तक के बड़े पल

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में 10 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 9 September 2026

Breaking News Live Updates 9 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Hindu Panchang & Astrology Feature

9 सितंबर का पंचांग और ज्योतिषीय मार्गदर्शन: त्रयोदशी तिथि में शिव योग का संयोग, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Nepal Hydropower Disaster

Nepal Hydropower Disaster: 1300+ की मौत, हिमालय का वरदान बना अभिशाप, जलवायु परिवर्तन ने ली भारी कीमत

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Climate Crisis

Climate Crisis: 1.5°C की सीमा पार करना अब अनिवार्य, UN की चेतावनी – ग्लोबल वार्मिंग रोकना असंभव

मंगलवार, 8 सितम्बर 2026
Next Post
लोकसभा

TBO Tek Share Price: डेढ़ महीने में 92% चढ़ा शेयर, निकाल लें मुनाफा या अभी और आएगी तेजी?

लोकसभा

Tamil Nadu Hooch Tragedy: JP Nadda ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र,

लोकसभा

Avneet Kaur Photos: अवनीत कौर ने ब्लू मिनी ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।