LIVE | ...
गुरूवार, 20 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - दिल्ली में नरसंहार करने वाले नादिर शाह का क्या है रूस के दागेस्तान से कनेक्शन,

दिल्ली में नरसंहार करने वाले नादिर शाह का क्या है रूस के दागेस्तान से कनेक्शन,

जहां हुआ आंतकी हमला

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 जून 2024
in NEWS-TICKER, स्पेशल स्टोरी
A A
0
नरसंहार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

रूस के दागेस्तान में 23 जून को बड़ा आतंकी हमल हुआ है, जिसमें यहूदियों के प्रार्थना घरों और चर्चों को निशाना बनाया गया है. हमले में 66 साल के एक पादरी की बेरहमी से गला काट कर हत्या भी की गई. दागेस्तान का संबंध फारसी शासक नादिर शाह से भी रहा है. वो ही नादिर जिसने हिन्दुस्तान में आकर कत्ल-ए-आम किया.

रूस के दागेस्तान में 23 जून को हुए आतंकी हमलों में यहूदियों के प्रार्थना घरों और चर्चों को निशाना बनाया गया है. यह हमला दागेस्तान के दो शहरों – डर्बेंट और मखचकाला- में हुआ, जिसमें 7 पुलिसकर्मियों और पादरी समेत कई लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हमले में 66 साल के एक पादरी की बेरहमी से गला काट कर हत्या भी कर दी गई. फिलहाल, घटना को अंजाम देने वाले चार आतंकियों को मार गिराया गया है. कुछ मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.

दागेस्तान आधिकारिक तौर पर दागिस्तान गणराज्य के रूप में जाना जाता है. नाम सुनकर भले ही ये कोई देश लगे, लेकिन यह रूसी संघ का दक्षिणी प्रांत है. पहाड़ी इलाके वाले दागेस्तान के नाम का मतलब “पहाड़ों की भूमि” है. इस प्रांत का संबंध हिन्दुस्तान में कत्ल-ए-आम करने और लूटने वाले फारसी शासक नादिर शाह से रहा है. आइए जानते हैं कैसे दागेस्तान नादिर शाह की बुरी यादों की वजह बना.

यह भी पढे़ं 👇

AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Ration Card

राशन दुकान नए नियम: 100 किलो कमी तो FIR, License रद्द!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
PM Kisan

PM Kisan 24वीं किस्त: रक्षाबंधन पर पैसा या इंतजार और?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Auto-rickshaw

बड़ी कार्रवाई! Maharashtra में Marathi नहीं तो License रद्द

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
अरब लोगों की जीत के बाद सबसे पहले दागेस्तान में फैला इस्लाम

रूस में जिन चर्चों पर हालिया हमला हुआ वो दागेस्तान के डर्बेंट शहर में स्थित हैं, जो कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. रूस में मुसलमानों की संख्या बढ़कर आबादी का 18 फीसदी हो गई है. एक आंकड़े के मुताबिक, 14 करोड़ आबादी वाले रूस में 2.5 करोड़ मुस्लिम हैं. दागेस्तान पर इस्लामिक प्रभाव 643 से है. रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्र पर अरब लोगों की जीत के बाद दागेस्तान के निवासी (डर्बेंट का क्षेत्र) वर्तमान रूसी क्षेत्र में मुस्लिम बनने वाले पहले लोग थे. भले ही स्थानीय आबादी 905 और 913 में डर्बेंट के अरबों के खिलाफ उठ खड़ी हुई, फिर भी अलग-अलग शहरी केंद्रों में इस्लाम को अपनाया गया. यहां से इस्लाम बाकी क्षेत्रों में भी फैला.

मंगोलों ने 1221-1222 में हमला करके डर्बेंट और आसपास के क्षेत्र पर अपना कब्जा कर लिया. उनके बाद इस क्षेत्र पर तैमूरी राजवंश का शासन हो गया. भारत में मुगल सलतनत की स्थापना करने वाले बाबर भी इसी तैमूरी राजवंश का हिस्सा था.

नादिर शाह ने दागेस्तान में खोया अपना भाई

दागेस्तान से नादिर शाह की एक बुरी याद जुड़ी हुई है. दरअसल, 1739 में नादिर शाह जब हिन्दुस्तान में मुगल साम्राज्य पर हमला कर रहा था, तब उसका भाई इब्राहिम खान अफसर दागिस्तान में लेजिंस (पूर्वोत्तर कोकेशियान जातीय समूह) को वश में करने के लिए एक अभियान चला रहा था.

Nadir Shah (1)

दागेस्तान अभियान के दौरान नादिर शाह को जान से मारने की भी कोशिश हुई थी.

इब्राहिम ने लेजिंस को एक भीषण युद्ध में पूरी तरह हरा दिया था, लेकिन जब वो एक घाटी से गुजर रहा था तो घात लगाए बैठे दुश्मनों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जाता है कि लेजिंस ने न सिर्फ इब्राहिम खान की हत्या की बल्कि उसके शव का अपमान भी किया. नादिर के दागिस्तान पर हमले करने की एक प्रमुख वजह यह भी रही. वह अपने भाई की मौत के लिए दागिस्तान को दंड देना चाहता था.

नादिर शाह ने 3 बार किया दागेस्तान पर हमला

नादिर शाह ने दागेस्तान क्षेत्र को पूरी तरह से अपने अधीन करने के लिए 1741 और 1743 के बीच तीन बार हमला किया था. 1941 के पहले अभियान के लिए नादिर ने 100,000-150,000 सैनिकों की भर्ती की थी. मुश्किल हालातों में भी वो लेजिंस को उनके उत्तरी दागिस्तान में आखिरी किले तक दखेलने में सफल रहा, लेकिन सर्दी के जल्दी आने और बीमारी के फैलने के कारण नादिर को पीछे हटने का फैसला लेना पड़ा.

अपने बेटे को किया अंधा, आंखों को थाली में सजाकर लाने का आदेश दिया

इसी अभियान के दौरान नादिर को जान से मारने की भी कोशिश हुई थी. यह बात तब की है जब नादेर दागिस्तानियों से लड़ने के लिए माज़ंदरान के जंगल से गुजर रहा था. इस दौरान एक हत्यारे ने उस पर हलमा किया, लेकिन नादिर केवल मामूली रूप से घायल हुआ. नादिर ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे उसके अपने बेटे रेजा कोली का ही हाथ है.

रेजा कोली ने अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की, लेकिन नादिर नहीं माना. उसने सजा के तौर पर अपने बेटे को ही अंधे करने और उसकी आंखों को एक थाली में रखकर उसके पास लाने का आदेश दिया. नादिर को कुछ देर बाद इसका पछतावा तो हुआ, लेकिन तब तक उसका बेटा अंधा हो चुका था. पहले वो खुद पर चिल्लाया पर फिर नादिर ने उन लोगों को मारना शुरू कर दिया जिन्होंने उसके बेटे को अंधा करते देखा था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Hinduja Family Case: मानव तस्करी मामले में किया गया बरी

Next Post

Prayagraj Accident: प्रयागराज में बड़ा हादसा, टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर;

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AI

AI का भविष्य तीन देश तय करेंगे! India बाहर क्यों?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Ration Card

राशन दुकान नए नियम: 100 किलो कमी तो FIR, License रद्द!

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
PM Kisan

PM Kisan 24वीं किस्त: रक्षाबंधन पर पैसा या इंतजार और?

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Auto-rickshaw

बड़ी कार्रवाई! Maharashtra में Marathi नहीं तो License रद्द

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
LPG E-KYC Deadline Urgency

बड़ी खबर! LPG E-KYC 23 अगस्त तक नहीं तो गैस बंद

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
HARBHAJAN SINGH

Harbhajan Singh की बड़ी गलती! 2018 की Video से AAP पर हमला

गुरूवार, 20 अगस्त 2026
Next Post
Prayagraj Accident

Prayagraj Accident: प्रयागराज में बड़ा हादसा, टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर;

सोनाक्षी और जहीर

सोनाक्षी और जहीर की शादी में लगा इन सितारों का मेला, रेखा से लेकर...

इंजीनियर सिकन्दर

इंजीनियर सिकन्दर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया प्रश्न पत्र लीक गिरोह का 'मकड़जाल'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।