LIVE | ...
रविवार, 31 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 6 साल से मासूम को है दिल के ऑपरेशन का इंतजार, NHRC का दिल्ली एम्स को नोटिस,

6 साल से मासूम को है दिल के ऑपरेशन का इंतजार, NHRC का दिल्ली एम्स को नोटिस,

पूछे ये सवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, हेल्थ
A A
0
nhrc takes note of 6 year wait for cardiac surgery at aiims
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 20 जून (The News Air): एनएचआरसी यानी राष्ट्रीय मानवाधिकारी आयोग ने 6 साल के बच्चे के हार्ट सर्जरी में देरी पर दिल्ली एम्स को नोटिस भेजा है। बच्चे को 2019 से ही दिल की बीमारी है और तब से उसके माता-पिता एम्स के चक्कर काट रहे हैं। हर बार उन्हें सर्जरी की तारीख दी जाती है लेकिन ऑपरेशन नहीं होता। एनएचआरसी ने इस मामले को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सहयोगी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर संज्ञान लिया। एनएचआरसी ने एम्स को नोटिस जारी किया है। रिपोर्ट में 6 साल के एक बच्चे के दिल के ऑपरेशन में लगभग छह साल की अभूतपूर्व देरी का मामला सामने आया था।

बिहार के बेगूसराय का रहने वाला यह बच्चा 2019 में महज तीन महीने का था जब उसे दिल की बीमारी का पता चला था। बच्चे के माता-पिता का कहना है कि जब से उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला है, तब से लेकर अब तक वो कई बार एम्स का चक्कर लगा चुके हैं। हर बार उन्हें डॉक्टरों ने सर्जरी की नई तारीख दे दी, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो पाया। एनएचआरसी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में जो कुछ भी कहा गया है, अगर वह सच है तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। स्वास्थ्य और मेडिकल सुविधाएं हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है। एम्स एक प्रतिष्ठित सरकारी हेल्थ संस्थान है, जहां देश भर से लोग अपने प्रियजनों का इलाज कराने के लिए आते हैं।

आयोग ने माना कि देश भर के सरकारी अस्पतालों में कई तरह की बाधाएं हैं, लेकिन यह जानकर दुख होता है कि बिहार का एक मासूम बच्चा गंभीर हालात के बावजूद छह साल से दिल की सर्जरी का इंतजार कर रहा है। यह बेहद चिंता का विषय है। एनएचआरसी ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव और एम्स के निदेशक को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने रिपोर्ट में बच्चे की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और एम्स के डॉक्टरों की ओर से बताई गई सर्जरी की निर्धारित तारीख का ब्योरा भी मांगा है।

यह भी पढे़ं 👇

Supreme Court

TET बिना नौकरी नहीं! Supreme Court ने दिया अगस्त 2028 तक आखिरी मौका

रविवार, 31 मई 2026
Monsoon

खतरे की घंटी: भारत में 2026 का सबसे कमजोर Monsoon, क्या सूखे की ओर बढ़ रहा देश?

रविवार, 31 मई 2026
History of May 31

आज का इतिहास: 31 मई को हुई दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई, जानें और क्या-क्या हुआ

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 31 मई 2026

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए एनएचआरसी के नोटिस में कहा गया है कि बच्चे के पिता की मासिक आय 8,000 रुपये है। इलाज के खर्च के कारण उन पर काफी आर्थिक बोझ है। दिल्ली आने-जाने और रहने-खाने में हर बार उन्हें 13,000 से 15,000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। बच्चे की हालत ऐसी है कि वह बिना सांस फूले 15 कदम भी नहीं चल पाता। बीमारी की वजह से उसका शारीरिक विकास भी रुक गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स की तरफ से सर्जरी में देरी के अलग-अलग कारण बताए गए हैं, जिनमें बेड उपलब्ध न होना और डॉक्टरों की अनुपस्थिति शामिल है।

इस बीच, एम्स ने भी इन आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। एम्स मीडिया सेल की इंचार्ज प्रोफेसर रीमा दादा ने दावा किया कि इस मामले में एक रिपोर्ट तैयार कर निदेशक कार्यालय को सौंप दी गई है। हालांकि, संपर्क के वक्त रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी उन्हें उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में क्या है, इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। उधर, बच्चे के पिता अंकित कुमार ने बताया कि एम्स के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है और अगली बार दिल्ली आने पर ओपीडी में आने को कहा है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में अंकित कुमार ने बताया कि उन्होंने रोटरी पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी प्रोग्राम के संस्थापक डॉ. निश्चल से भी बात की है। डॉ. निश्चल ने अंकित कुमार को बताया है कि वह बच्चे की जांच के बाद ही उसके इलाज के बारे में कोई फैसला लेंगे। अंकित कुमार 27 जून को अपने बच्चे का इलाज कराने दिल्ली आने वाले हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

80 हजार की सैलरी वाली नौकरी… रोजाना 2 मोबाइल चोरी करने का टारगेट,

Next Post

कमल हासन ने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह एक फिल्म में ‘खलनायक’ की…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Supreme Court

TET बिना नौकरी नहीं! Supreme Court ने दिया अगस्त 2028 तक आखिरी मौका

रविवार, 31 मई 2026
Monsoon

खतरे की घंटी: भारत में 2026 का सबसे कमजोर Monsoon, क्या सूखे की ओर बढ़ रहा देश?

रविवार, 31 मई 2026
History of May 31

आज का इतिहास: 31 मई को हुई दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई, जानें और क्या-क्या हुआ

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates 31 May 2026

Breaking News Live Updates 31 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 31 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, Kerala-Tamil Nadu में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल

रविवार, 31 मई 2026
Next Post
कमल हासन

कमल हासन ने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह एक फिल्म में 'खलनायक' की...

ITR Filing 2024

ITR Filing 2024: इनकम टैक्स रिफंड के लिए जरूरी है बैंक अकाउंट वैलिडेशन, जानिए क्या है प्रोसेस

संजय

संजय सिंह ने हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी लेने के लिए 'इंडिया' से समर्थन मांगा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।