LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 19 जून 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 19 जून (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में सेवा करते हुए शहीद हुए दो शहीदों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे।

जखेपल (सुनाम) के राजा सिंह के पुत्र शहीद तरलोचन सिंह और भसौड़ (धुरी) के निर्मल सिंह के पुत्र हरसिमरन सिंह के परिजनों को चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इन वीर सपूतों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण वे पहले परिजनों को चेक नहीं दे पाये थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही उन्होंने अपनी सरकार का वादा पूरा किया और इन परिवारों को चेक सौंप दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इन नायकों के महान बलिदान के सम्मान में उनके परिवारों को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश इन शहीदों का ऋणी है, जिन्होंने देश और लोगों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह विनम्र प्रयास भारत माता की उन संतानों को नमन करना है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
amarinder singh raja

Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग के गढ़ में ‘Go Back Baghel’ के पोस्टर, पार्टी में खुली गुधड़ेबंदी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Kejriwal E20 Protest

Kejriwal E20 Protest: केजरीवाल कल PM आवास तक मार्च करेंगे, 2.33 लाख लोगों की याचिका सौंपेंगे

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Vidhan Sabha

Punjab Vidhan Sabha Tribute: विधानसभा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, NEET छात्रों को भी याद किया

सोमवार, 3 अगस्त 2026

मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है और शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह देश और खासकर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार ने शहीदों के सम्मान में यह मामूली प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री ने देश के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए इन नायकों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए शहीद हुए इन जवानों के बलिदान के लिए देश की जनता सदैव ऋणी रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन वीरों ने अपना कर्तव्य निभाते हुए बहादुरी, प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देकर देश और खासकर पंजाब का नाम रोशन किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में सात अन्य सी.बी.जी. प्रोजैक्ट लगाने की तैयारी, 2024 के अंत तक हो जाएंगे कार्यशीलः अमन अरोड़ा

Next Post

आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
amarinder singh raja

Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग के गढ़ में ‘Go Back Baghel’ के पोस्टर, पार्टी में खुली गुधड़ेबंदी

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Kejriwal E20 Protest

Kejriwal E20 Protest: केजरीवाल कल PM आवास तक मार्च करेंगे, 2.33 लाख लोगों की याचिका सौंपेंगे

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Vidhan Sabha

Punjab Vidhan Sabha Tribute: विधानसभा में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, NEET छात्रों को भी याद किया

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Health Insurance Benefits

Health Insurance Benefits: 25-30 की उम्र में Health Insurance क्यों जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Solar Eclipse

Grahan 2026: अगस्त में 15 दिन के अंदर Solar Eclipse और Lunar Eclipse, जानें क्या करें

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
AAP Protest

आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर नीट का दोबारा एग्जाम कराने की मांग की

Sandeep Pathak

‘‘आप’’ ने देशभर में प्रदर्शन कर नीट परीक्षा में धांधली पर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

DR. Balbir

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने डब्लयूएचओ- ऐमपावर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशाप का किया उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।