मुंबई। मुंबई के 17 वर्षीय किशोर जगदीश को सोशल मीडिया पर मौज मस्ती के साथ इनकम का अनूठा तरीका मिल गया है। जगदीश अपने माता-पिता, दो भाइयों और दो बहनों के साथ रहता है। उसके पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं और मां परिवार संभालती हैं। अपने भाई-बहनों के साथ वीडियो बनाते हुए अब जगदीश को इनकम का एक जरिया भी मिल गया है।








