रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की बड़ी जीत, अफगानिस्तान को 104 रनों के अंतर से हराया

टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की बड़ी जीत, अफगानिस्तान को 104 रनों के अंतर से हराया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 जून 2024
A A
0
टी-20 विश्वकप
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ग्रॉस आइलेट । निकोलस पूरन (98) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी और उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्वकप के 40वें मुकाबले में अफगानिस्तान को 104 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजमतउल्लाह उमरजई ने ब्रैंडन किंग (7) को बोल्ड कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई।

निकोलस और जॉनसन ने की तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन ने जॉनसन चार्ल्स के साथ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिये 80 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में नवीन उल हक ने जॉनसन चार्ल्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉनसन चार्ल्स ने 27 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए (43)की पारी खेली। 13वें ओवर में शे होप 17 गेंदों में (25) रन बनाकर आउट हुये।

कप्तान रोवमन पॉवेल ने 15 गेंदों में (26) रन बनाये। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से निकाेलस पूरन रन आउट हो गये। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के लगाते हुए 98 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसल (3) और शरफेन रदरफोर्ड (1) रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर है।

यह भी पढे़ं 👇

Bihar Board Matric Result 2026

Bihar Board Matric Result 2026 जारी: 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

रविवार, 29 मार्च 2026
Driving Licence Rules

Driving Licence Rules: एक गलती और 3 महीने के लिए सस्पेंड होगा लाइसेंस

रविवार, 29 मार्च 2026
US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War में एक महीना पूरा: IRGC ने दी बदले की धमकी, PM Modi ने MBS से की बात

रविवार, 29 मार्च 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त

रविवार, 29 मार्च 2026
अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब ने दो विकेट लिये

अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब ने दो विकेट लिये। नवीन उल हक और अजमतउल्लाह उमरजई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत भी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में रहमानउल्लाह गुरबाज (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये गुलबदीन नईब भी (7) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अजमतउल्लाह उमरजई ने इब्राहिम जदरान के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। आठवें ओवर में ओबेद मकॉए ने अफगानिस्तान को दो बड़े झटके दिये चौथी गेंद पर इब्राहिम जदरान और छठी गेंद पर नजीबउल्लाह जदरान को आउट किया।

इब्राहिम जदरान ने 28 गेंदों में 38 रन बनाये। अजमतउल्लाह उमरजई ने 19 गेंदों में 23 रन बनाये। करीम जनत (14), राशिद खान(18) रन बनाकर आउट हुये। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के कहर के आगे अफगानिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान की पूरी टीम 16.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज ने 104 रनों के विशाल अंतर से यह मुकाबला जीत लिया।

टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की यह चौथी जीत

टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज की यह चौथी जीत है। वेस्टइंडीज की ओर से बनाया गया स्कोर टी-20 में अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। वेस्टइंडीज की ओर से ओबेद मकॉए ने तीन विकेट लिये। अकील हुसैन और गुडाकेश मोटी ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

क्या मणिपुर में कुछ बड़ा होगा? जातीय संघर्ष रोकने के लिए अमित शाह ने तैयार किया मास्टर प्लान

Next Post

Maharashtra के शीर्ष नेताओं के साथ Amit Shah की बड़ी बैठक आज,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bihar Board Matric Result 2026

Bihar Board Matric Result 2026 जारी: 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

रविवार, 29 मार्च 2026
Driving Licence Rules

Driving Licence Rules: एक गलती और 3 महीने के लिए सस्पेंड होगा लाइसेंस

रविवार, 29 मार्च 2026
US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War में एक महीना पूरा: IRGC ने दी बदले की धमकी, PM Modi ने MBS से की बात

रविवार, 29 मार्च 2026
Chaitra Purnima 2026

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा शुभ योग, जानें तिथि और मुहूर्त

रविवार, 29 मार्च 2026
Middle East War

Middle East War में एक महीना पूरा, Iran-Israel के बीच भीषण हमले जारी

रविवार, 29 मार्च 2026
Hanuman Janmotsav 2026

Hanuman Janmotsav 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाएं हनुमान जन्मोत्सव? जानें सही तिथि

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Amit Shah

Maharashtra के शीर्ष नेताओं के साथ Amit Shah की बड़ी बैठक आज,

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में बहार, BSE, NSE ऑलटाइम हाई

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में बहार, BSE, NSE ऑलटाइम हाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।