NEET SC Hearing Updates
अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली में एनटीए के दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एनटीए ने परीक्षा में धांधली के आरोपों का खंडन किया है।
परीक्षा में धांधली की आशंका उस समय उठी थी, जब कुछ छात्रों ने 720 में से 718 और 719 अंक हासिल किए। नीट की मूल्यांकन पद्धति के अनुसार ऐसा होना संभव नहीं है।
साथ ही, जिन 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं, जिनमें से आठ छात्र हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से थे।
अब छात्रों का आरोप था कि परीक्षा का पूरा संचालन मनमाने तरीके और चुनिंदा छात्रों को पिछले दरवाजे से प्रवेश देने के इरादे से किया गया है।








