LIVE | ...
बुधवार, 15 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव की तीन सीटें हारी भाजपा

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव की तीन सीटें हारी भाजपा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 जून 2024
in NEWS-TICKER, हिमाचल प्रदेश
A A
0
bjp
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शिमला, 07 जून (The News Air) हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ छह सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे दिलचस्प रहे। भाजपा ने सूबे की चारों लोकसभा सीटों पर एकतरफा जीत हासिल करते हुए लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप किया। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि राज्य की छह सीटों पर हुए विस उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भाजपा दो सीटें ही अपने नाम कर पाई जबकि कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली।

हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता अनुराग ठाकुर 1.82 लाख के रिकार्ड मतों से लगातार पांचवीं बार विजयी रहे। उनके दबदबे वाले इस संसदीय क्षेत्र की चार में से तीन विधानसभा उपचुनाव की सीटें भाजपा हार गई। खास बात यह रही कि अनुराग ठाकुर के अपने विधानसभा हल्के सुजानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी को हार मिली। हमीरपुर जिला की बड़सर सीट पर ही भाजपा जीत दर्ज कर सकी।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुजानपुर विस हल्के से अनुराग ठाकुर को लगभग 23 हज़ार की बढ़त मिली। यह अनुराग ठाकुर का गृह विस हल्का है। इसी सीट पर हुए विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राणा करीब 2440 मतों से हार गए। इसी तरह गगरेट हल्के में अनुराग ठाकुर को कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 11 हज़ार ज्यादा वोट पड़े। लेकिन इसी हल्के के विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 8487 मतों से हार मिली। ऐसा ही कुटलैहड़ विस हल्के में देखने को मिला, जहां अनुराग ठाकुर 8 हज़ार मतों की बढ़त ले गए, लेकिन उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो यह सीट 5356 मतों से हार गए।

यह भी पढे़ं 👇

Maternal Deaths Rajasthan

Maternal Deaths Rajasthan: 3 महीने में 19 माँओं ने तोड़ा दम!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
US Oil Tariffs

US Oil Tariffs का बड़ा झटका: भारत पर 100% Tax का खतरा!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
SIR

Election Commission का Big Gift: SIR स्टाफ को 6000 रुपए!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Goindwal Thermal Plant

Goindwal Thermal Plant के मुलाजिमों की बल्ले-बल्ले: 108 पोस्ट मंजूर!

बुधवार, 15 जुलाई 2026

विस उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायकों पर खेला था दांव

छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को प्रत्याशी बनाया था। दरअसल इसी साल फरवरी महीने में हिमाचल की एक राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर और राजेंद्र राणा ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई थी। इसके अगले दिन इन्होंने कांग्रेस के व्हिप का उल्लंघन किया और बजट पारण के दौरान विधानसभा से नदारद रहे। इस पर स्पीकर ने इन्हें अयोग्य ठहराया और इनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी। इस सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के सभी छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए और इन्हें उपचुनाव में पार्टी की टिकट मिल गई।

सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ही दोबारा बन पाए विधायक

कांग्रेस के पूर्व विधायकों में सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ही भाजपा की टिकट पर उपचुनाव जीत कर दोबारा विधायक बनने में कामयाब रहे। जबकि चार पूर्व विधायकों को वोटरों ने घर बिठा दिया।दिलचस्प बात यह रही कि लाहौल-स्पीति सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

सुधीर शर्मा धर्मशाला से 5526 मतों और इंद्रदत्त लखनपाल 2125 मतों से विजयी रहे। सुधीर शर्मा कांग्रेस की पूर्व वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह चार बार विधायक बने हैं। इसी तरह इंद्रदत्त लखनपाल भी लगातार चौथी मर्तबा विधायक चुने गए हैं।

38 विधायकों के साथ सुक्खू सरकार हुई मजबूत

छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर बहुमत का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन छह में से चार सीटें जीतकर सुक्खू सरकार मजबूत हो गई है। मौजूदा समय में 65 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 38 विधायक हो गए हैं, जबकि भाजपा विधायकों की संख्या 27 है। तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे की वजह से आगामी महीनों में तीन विधानसभा सीटों हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा में भी विस उपचुनाव होंगे।

लोस चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे और विस उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे रहे हावी

इस बार दोनों चुनावों में मतदाताओं ने सोच समझकर वोट डाला। लोस चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों खासतौर पर मोदी के चेहरे पर वोट पड़े तो विस उपचुनाव में वोटरों ने स्थानीय मुद्दों व सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार के 16 माह के कार्यों के साथ प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि को भी ध्यान में रखा।

राज्य की जिन छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें सुजानपुर, बड़सर, धर्मशाला, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहौल-स्पीति शामिल रहे। इनमें भाजपा को धर्मशाला और बड़सर में तो जीत मिली, जबकि अन्य चार सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया। यह भी माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उपचुनाव वाली सीटों पर एक वोट पीएम और एक वोट सीएम के नारे की गूंज सुनाई दी थी और नतीजे घोषित होने के बाद यह नारा फलीभूत होता नजर आया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

थप्पड़ मारे जाने की घटना पर कंगना रनौत की बहन रंगोली का फूटा गुस्सा, बोलीं-

Next Post

1989 में राजीव गांधी..सचिन पायलट ने बताता नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं बनानी चाहिए सरकार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Maternal Deaths Rajasthan

Maternal Deaths Rajasthan: 3 महीने में 19 माँओं ने तोड़ा दम!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
US Oil Tariffs

US Oil Tariffs का बड़ा झटका: भारत पर 100% Tax का खतरा!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
SIR

Election Commission का Big Gift: SIR स्टाफ को 6000 रुपए!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Goindwal Thermal Plant

Goindwal Thermal Plant के मुलाजिमों की बल्ले-बल्ले: 108 पोस्ट मंजूर!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Punjab Vidhan Sabha

Punjab Assembly Monsoon Session अगस्त में: गूंजेंगे बड़े मुद्दे!

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Punjab Congress Meeting

Punjab Congress Infighting पर बघेल की रिपोर्ट: वड़िंग की कुर्सी खतरे में?

बुधवार, 15 जुलाई 2026
Next Post
सचिन पायलट

1989 में राजीव गांधी..सचिन पायलट ने बताता नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं बनानी चाहिए सरकार

मानसून

स्वागत नहीं करोगे, आ रहा हूं मैं... मानसून अभी कहां दे रहा दस्तक, आपके घर कब पहुंचेगा जानिए

सचिन पायलट

शेयर बाजार में बंपर तेजी, निवेशकों ने तीन दिन में कमाए 26 लाख करोड़ रुपये

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।