LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पाकिस्तान तीनों विभागों में अच्छा नहीं खेला : बाबर आजम

पाकिस्तान तीनों विभागों में अच्छा नहीं खेला : बाबर आजम

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 जून 2024
in NEWS-TICKER, खेल
A A
0
बाबर आजम
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

डलास 07 जून (The News Air): पाकिस्तान की सह-मेजबान अमेरिका के हाथों टी 20 विश्व कप के अपने पहले मैच में गुरूवार को सुपर ओवर में सनसनीखेज पराजय के बाद कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि उनकी टीम खेल के तीनों विभागों में अच्छा नहीं खेली। पाकिस्तान को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा और उसने पॉवरप्ले की समाप्ति तक 30 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। बाबर आजम और शादाब खान ने 48 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। लेकिन अमेरिका ने पाकिस्तान को 159/7 पर रोक दिया और फिर स्कोर की बराबरी की और सुपर ओवर में मैच जीतकर टूर्नामेंट का एक बड़ा अपसेट कर दिया।

बाबर के अनुसार, पाकिस्तान की बल्लेबाजी पॉवरप्ले में ही उखड़ी हुई थी, वे मध्य ओवरों में धीमे रहे हुए और डैथ ओवरों में काफी निराश किया। गेंदबाजी करते हुए वे गति के साथ अपनी शुरूआती योजना को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए और मध्य ओवरों में स्पिन के साथ विकेट नहीं ले पाए।

बाबर ने मैच के बाद कहा,”ईमानदारी से कहूं, तो जब भी आप मैच हारते हैं आप हमेशा निराश होते हैं। पहले छह ओवरों में हमने मौकों का फायदा नहीं उठाया, 10वें ओवर के बाद हमें कुछ लय मिली तो हमने ज्यादा विकेट गंवा दिया और फिर आपकी लय चली गयी। एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें मध्य और अंतिम ओवरों में रन बनाने चाहिए थे। ”

यह भी पढे़ं 👇

Punjab police

Punjab Police: बंबीहा गिरोह के 3 गुर्गे मलेशिया से वापस लाए गए, ISI से थे लिंक

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Manpreet Singh Goni

Manpreet Singh Goni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर AAP में शामिल, भगवंत मान ने किया स्वागत

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Railway Stations

Railway Stations: 89% स्टेशनों पर जहरीला पानी! CAG रिपोर्ट में भयावह खुलासा

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Charanjit Singh Channi

Rahul Gandhi की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से चन्नी गायब, PhD परीक्षा में व्यस्त!

बुधवार, 19 अगस्त 2026

बाबर ने कहा, “पहले छह ओवरों के दौरान तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल रही थी, लेकिन बाद में ऐसा नहीं था। सुबह 10.30 बजे मैच शुरू होने के कारण यह तो तय था कि तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी, विपक्षी गेंदबाज़ों ने इसका फ़ायदा उठाया। दूसरी पारी के दौरान भी थोड़ी मदद तो थी, लेकिन हमने सही क्षेत्र में गेंदबाज़ी नहीं की। बाद के ओवरों में हमने वापसी की कोशिश की, लेकिन तब तक उन्हें मोमेंटम मिल चुका था। हमारे पास जैसे गेंदबाज़ हैं, हमें इस लक्ष्य को डिफ़ेंड करना चाहिए था। हमने पहले छह ओवरों में विकेट नहीं लिए। बीच के ओवरों में स्पिनरों को भी विकेट नहीं मिला, जिससे दबाव हम पर आ गया। 10 ओवरों के बाद हमने वापसी ज़रूर की, लेकिन सुपर ओवर में जिस तरह से अमेरिका की टीम ने प्रदर्शन किया, श्रेय उन्हें जाता है।”

मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में 18 रन लुटाए, जिसमें तीन वाइड गेंदें भी थीं। इस दौरान ऐरन जोंस और हरमीत सिंह वाइड गेंदों पर रन भी भागते रहे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी। बाबर ने कहा, “आमिर एक अनुभवी गेंदबाज़ हैं। उन्हें पता है कि ऐसी परिस्थितियों में कैसी गेंदबाज़ी करनी है। हमने गेंदबाज़ी के अनुसार फ़ील्डिंग भी लगाई थी। लेकिन विपक्षी बल्लेबाज़ चालाक निकले। गेंद जब कीपर के पास गई, तब भी उन्होंने रन लेना नहीं छोड़ा। सुपर ओवर में यह उनके लिए एक प्लस प्वाइंट था।”

बाबर आज़म ने 43 गेंदों पर 44 रन बनाए। बाबर को इस बात का भी दुःख था कि बाद के बल्लेबाज़ उनके और शादाब द्वारा बनाए गए प्लेटफ़ॉर्म पर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके। जब बाबर आउट हुए तब पाकिस्तान का स्कोर 13वें ओवर में 98/4 था। लेकिन पाकिस्तान ने इसके बाद शादाब और आज़म ख़ान का विकेट लगातार गेंदों पर खोया और पाकिस्तान की पारी फिर से लड़खड़ा गई।

बाबर ने कहा, “पहले छह ओवरों में बॉल सीम कर रही थी, इसलिए एक साझेदारी ज़रूरी थी। जब मेरी और शादाब की साझेदारी हुई, तो हमें मोमेंटम मिल चुका था। लेकिन लगातार विकेट गंवाने के कारण हमने वह मोमेंटम फिर से खो दिया। हमारे मध्य क्रम को भी ऐसे समय में खड़ा होना होगा। मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा, बस हमने ख़राब क्रिकेट खेला।”

पाकिस्तान का अगला मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा और बाबर ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ हार के बावजूद उस महत्वपूर्ण मैच के लिए गेंद के साथ डैथ ओवर की रणनीति नहीं बदलेगी। उन्होंने निष्कर्ष निकाला, “योजना सरल है: हम यॉर्कर मारने की कोशिश करते हैं और हम कोई योजना नहीं बदल रहे हैं क्योंकि गेंद रिवर्स हो रही है और हमारे गेंदबाज बहुत सटीक हैं, इसलिए हमारा खेल कोई अलग नहीं होगा। “

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

NEET UG Result पर बवाल जारी, कांग्रेस ने की जांच की मांग, कहा BJP ने युवाओं को ठगा

Next Post

पूर्व सांसद Anand Mohan ने नई सरकार से की ये दो बड़ी मांग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab police

Punjab Police: बंबीहा गिरोह के 3 गुर्गे मलेशिया से वापस लाए गए, ISI से थे लिंक

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Manpreet Singh Goni

Manpreet Singh Goni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर AAP में शामिल, भगवंत मान ने किया स्वागत

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Railway Stations

Railway Stations: 89% स्टेशनों पर जहरीला पानी! CAG रिपोर्ट में भयावह खुलासा

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Charanjit Singh Channi

Rahul Gandhi की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से चन्नी गायब, PhD परीक्षा में व्यस्त!

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
बाबर आजम

पूर्व सांसद Anand Mohan ने नई सरकार से की ये दो बड़ी मांग

Ajit Pawar

बारामती लोकसभा सीट में पत्नी सुनेत्रा की हार और विधायकों के बागी होने पर बोले अजित पवार

PM Modi

संविधान को माथे से छूकर किया नमन... थर्ड टर्म में जीत के बाद इस अंदाज में संसद पहुंचे पीएम मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।