शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Porsche Car Accident : पुलिस जाँच में खुलासा, नाबालिग चालक के ब्लड सैंपल उसकी मां के खून के नमूने से बदले गए

Porsche Car Accident : पुलिस जाँच में खुलासा, नाबालिग चालक के ब्लड सैंपल उसकी मां के खून के नमूने से बदले गए

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Porsche Car Accident
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पुणे, 06 जून (The News Air) फॉरेंसिक प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पोर्श कार दुर्घटना मामले के आरोपी 17 वर्षीय किशोर के रक्त के नमूनों को बदलने के लिए उसकी मां के खून का इस्तेमाल किया गया था। पुणे पुलिस ने बुधवार को एक अदालत में यह जानकारी दी। इस बीच, किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी नाबालिग की सुधार गृह हिरासत 12 जून तक बढ़ा दी है। सत्र अदालत ने पुलिस के अनुरोध पर आरोपी नाबालिग के माता-पिता की पुलिस हिरासत 10 जून तक बढ़ा दी है। यहां सत्र अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि शिवानी अग्रवाल के रक्त के नमूनों का इस्तेमाल उसके किशोर बेटे के रक्त के नमूनों के स्थान पर किया गया था।

हादसे के बाद 19 मई को नाबालिग के रक्त नमूनों को कथित तौर पर बदल दिया गया था, ताकि यह प्रदर्शित किया जा सकते कि दुर्घटना के वक्त उसने शराब का सेवन नहीं किया था। रक्त नमूनों में हेरफेर का मामला सामने आने के बाद ससून अस्पतालके दो चिकित्सकों और एक कर्मचारी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। ऐसा संदेह है कि चिकित्सकों में से एक किशोर के पिता के संपर्क में था। पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को एक किशोर ने कथित तौर पर अपनी पोर्श कार से मोटरसाइकिल से जा रहे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया कि वह नशे की हालत में कार चला रहा था। आरोपी नाबालिग की मां को साजिश के आरोप में एक जून को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बुधवार को नाबालिग के माता-पिता, दोनों चिकित्सकों और अस्पताल के कर्मचारी को शुरुआती पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारी की हिरासत सात जून तक बढ़ा दी। आरोपी किशोर रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल का बेटा है। उसे घटना के तुरंत बाद जेजेबी द्वारा जमानत दे दी गई थी और उसे सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, आम लोगों में आक्रोश के बाद पुलिस ने मामले की पुनः जांच की, जिसके परिणामस्वरूप प्रारंभिक आदेश में संशोधन किया गया और किशोर को पांच जून तक सुधार गृह में रखा गया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

लाइट बंद, चीखें शुरू! मुनज्या आधी रात के पूर्वावलोकन के साथ थिएटरों पर कर रहा है कब्जा

Next Post

डेढ़ साल पहले हुई पति की मौत, फिर उसी के बच्चे की मां बनी महिला, आखिर कैसे?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
डेढ़ साल पहले हुई पति की मौत, फिर उसी के बच्चे की मां बनी महिला, आखिर कैसे?

डेढ़ साल पहले हुई पति की मौत, फिर उसी के बच्चे की मां बनी महिला, आखिर कैसे?

ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने One Plus12 को एक नए कलर में किया पेश

ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने One Plus12 को एक नए कलर में किया पेश

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर वनस्पति उद्यान में नवग्रह वाटिका का किया उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।