बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस का ताबड़-तोड़ एक्शन शुरू

Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस का ताबड़-तोड़ एक्शन शुरू

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 17 मई (The News Air) दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की मौजूदा राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने खुद के साथ हुई मारपीट के मामले में आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रा. से विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। FIR रजिस्टर करने के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक की पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच पूरे केस की जांच में भी जुट गई है। सबसे पहले दिल्ली पुलिस की टीम देर रात विभव कुमार के घर पहुंची जहां वो नहीं मिले पर घर पर उनकी पत्नी मौजूद थी।

स्वाति मालीवाल ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस को दे दी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं स्वाति ने गुरुवार को अपने आवास पर पुलिस को लिखित में शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। स्वाति ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PS विभव कुमार ने उन पर हमला किया और बुरी तरह पीटा। स्वाति के मुताबिक बिभव ने उन्हें थप्पड़ जड़े और लात भी मारी। FIR के मुताबिक स्वाति ने कहा कि बिभव ने उनके चेहरे पर कई थप्पड़ जड़े और पेट में लात भी मारी और इस दौरान बिभव ने उन्हें गालियां भी दीं। मालीवाल ने बताया है कि यह पूरी घटना मुख्यमंत्री आवास में हुई है। पुलिस ने विभव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और 323 (हमला करना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद स्वाति मालीवाल को रात को एम्स में मेडिकल परीक्षण के लिए भी ले जाया गया। मालीवाल 4 घंटे तक एम्स में रहीं। रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल को एम्स के ट्रामा सेंटर लाई और रात 3 बजकर 15 मिनट पर स्वाति मालीवाल को एम्स से लेकर वापस उनके घर के लिए निकली।

मालीवाल ने घटना के बाद पहली बार बयान जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की और कहा कि में दूसरे पक्ष के कहने पर ऐसा कर रही हूं, भगवान उन्हें भी खुश रखे।’ मालीवाल ने अपने X पोस्ट में भाजपा से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की भी अपील की है। इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हुई थी जहा बीजेपी ने जमकर आप पर निशाना साधा था, वही कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने भी स्वाति मालीवाल के समर्धन में उतरने की बात कही की और कहा था कि वह महीलाओ के साथ हर दम खड़ीं रहेंगीं चाहे पार्टी कोई भी हो।

यह भी पढे़ं 👇

Bengal Election 2026

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत: SIR ही कारण या कुछ और?

बुधवार, 6 मई 2026
Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026

पुलिस अब पूरे घटना की टाइमलाइन बनाकर सीक्वेंस बना रही है। सीक्वेंस के हिसाब से पुलिस सीसीटीवी तलाशने की कोशिश करेगी कि विभव कहां हो सकता है। इसके हिसाब से जांच आगे बढ़ेगी। आज महाराष्ट्र में भारत की रैली है, पुलिस को शक है कि विभव महाराष्ट्र चला गया होगा। पुलिस की करीब 10 टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं, जिसमें से चार टीमें विभव की लोकेशन का पता लगा रही हैं।

स्वाति मालीवाल संग मारपीट के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग भी एक्शन में आ गया है। आयोग ने इस मामले पर विभव कुमार को समन भेजा है। उनसे कहा गया है कि वह शुक्रवार (17 मई) सुबह 11 बजे आयोग के दफ्तर में पेश हो। हालांकि, अब देखने वाली बात ये है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहीं स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले विभव पेश होता है या नहीं? हालांकि, पुलिस में केस दर्ज होने के बाद भी अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि विभव कुमार आखिर है कहां? वहीं, गुरुवार (16 मई) को जब अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस वार्ता करने के लिए लखनऊ पहुंचे तो वहां एयरपोर्ट पर उनके साथ विभव कुमार को देखा गया और उनकी सोशल मीडिया पर विडियो और फोटो जमकर वायरल भी हुई थी। फिलहाल विभव कुमार फरार चल रहा है? अब सवाल वाही उठता है की आखिर विभव कुमार है कहा? केजरीवाल का इस पर क्या कहना है? कब तक चुप्पी साधे रहेंगे केजरीवाल? क्या होगा एक्शन प्लान?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जंग के मैदान में दिखे कार्तिक आर्यन, Chandu Champion का तीसरा पोस्टर हुआ रिलीज

Next Post

आपकी क्या कीमत है, 10 लाख? अभिजीत गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की TMC,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bengal Election 2026

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत: SIR ही कारण या कुछ और?

बुधवार, 6 मई 2026
Bengal Tamil Nadu Election

बड़ा उलटफेर: Bengal Tamil Nadu Election में ममता-स्टालिन की हार

बुधवार, 6 मई 2026
America Iran Conflict

बड़ा खुलासा: America Iran Conflict खत्म, ट्रंप भागे युद्ध से

बुधवार, 6 मई 2026
8th Pay Commission

बड़ी समस्या! 8th Pay Commission के बीच Retired कर्मचारियों को नहीं मिल रही Pension

बुधवार, 6 मई 2026
Synthetic Paneer

बड़ा फैसला! Synthetic Paneer पूरी तरह से होगा Ban , FSSAI की तैयारी पूरी

बुधवार, 6 मई 2026
Interstate Water Dispute India

समझिए भारत के Interstate Water Dispute India को नक्शे के जरिए, 9 Tribunals बनीं फिर भी क्यों नहीं सुलझे विवाद

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
आपकी क्या कीमत है, 10 लाख? अभिजीत गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की TMC,

आपकी क्या कीमत है, 10 लाख? अभिजीत गंगोपाध्याय के बयान पर भड़की TMC,

स्वाति मालीवाल मामले में अब तक एक्शन क्यों नहीं… निर्मला सीतारमण ने उठाया सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में अब तक एक्शन क्यों नहीं... निर्मला सीतारमण ने उठाया सवाल

पोक

POK बोस्टन टी-पार्टी जैसा पाकिस्तान से आजाद होगा, पहाड़ों में जीत के लिए भारतीय सेना की क्या है रणनीति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।