रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 74वीं ट्रेन द्वारकाधीश

केजरीवाल सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 74वीं ट्रेन द्वारकाधीश

गुजरात के लिए रवाना, राजस्व मंत्री आतिशी ने तीर्थयात्रियों से मिलकर सौंपी यात्रा की टिकटें व किट

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 23 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal | अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट, दिल्ली को

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

केजरीवाल सरकार द्वारा द्वारकाधीश की यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में किया गया भजन संध्या का आयोजन

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, अबतक दिल्ली से 73 ट्रेनों के माध्यम से 72 हजार बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा- राजस्व मंत्री आतिशी

हम खुशकिश्मत की दिल्ली के अपने बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज उनका प्यार,सानिध्य और पुण्य कमा कमा रहे है-राजस्व मंत्री आतिशी

दिल्लीवासी बहुत भाग्यशाली हैं, उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने अपने हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा कराने की जिम्मेदारी ली है- राजस्व मंत्री आतिशी

राजस्व मंत्री आतिशी की तीर्थ-यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों से अपील-यात्रा के दौरान अच्छे से दर्शन करें और भगवन श्रीकृष्ण से करें देश और दिल्ली की तरक्की की कामना

चाहे कितनी भी बाधाएं आए नहीं रुकेगा तीर्थ-यात्रा का सिलसिला; अपने वादे को पूरा करते हुए दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थ-यात्रा पर भेजेंगे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल- राजस्व मंत्री आतिशी

पिछली तीर्थ-यात्राओं से आये बुजुर्गों ने साझा किया कि, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी की वजह से जिस तरह पूरी यात्रा के दौरान हमारा ख्याल रखा गया, शायद हमारे बच्चे भी न रख पाते-राजस्व मंत्री आतिशी

तीर्थ यात्रा के लिए द्वारकाधीश जा रहे बुजुर्गों में भारी उत्साह,दिल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दुआएं दीं

नई दिल्ली, 23 अगस्त (The News Air) केजरीवाल सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुधवार को दिल्ली से 74वीं तीर्थ यात्रा ट्रेन 780 बुजुर्गों को लेकर श्री द्वारकाधीश का दर्शन कराने के लिए रवाना हुई। सभी तीर्थ यात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री आतिशी ने यहाँ पहुंचकर तीर्थ-यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा टिकट व किट सौंपा। इस मौके राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, हम खुशकिश्मत की दिल्ली के अपने बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज उनका प्यार,सानिध्य और पुण्य कमा कमा रहे है| उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी बहुत भाग्यशाली हैं, उनके बेटे अरविंद केजरीवाल ने अपने हर बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा कराने की जिम्मेदारी ली है| दिल्ली के बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार की भूमिका में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, अबतक दिल्ली से 73 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 72 हजार बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा है और उनका वादा है कि चाहे कितनी भी बाधाएं आ जाये लेकिन वो बुजुर्गों के लिए तीर्थ-यात्रा का सिलसिला रुकने नहीं देंगे और दिल्ली के हर बुजुर्ग की तीर्थ यात्रा करवाएंगे| राजस्व मंत्री ने तीर्थ-यात्रियों को उनके यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दी और अपील करते हुए कहा कि, यात्रा के दौरान आप सभी अच्छे से दर्शन करें और भगवन श्रीकृष्ण से देश और दिल्ली की तरक्की की कामना जरुर करें|

बता दे कि, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार पिछले दो-तीन वर्षों से अपने बुजुर्गों को देश भर में विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाती है। इसी कड़ी में बुधवार शाम सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन श्री द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। इससे पहले, दिल्ली सरकार की ओर से त्यागराज स्टेडियम में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य तीर्थ यात्रियों को अंतरमन की शांति पाने और आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे साथी यात्रियों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, तीर्थ-यात्रा करना बहुत पुण्य का काम होता है| हर व्यक्ति ज़िंदगी भर मेहनत करता है। अपने परिवार को संभालते और बच्चों को पढ़ाते-लिखाते है। फिर ज़िंदगी का एक पड़ाव ऐसा आता है, जब वे आध्यात्म के साथ भगवान को समय देने और तीर्थयात्रा करने की इच्छा रखते हैं। ऐसे मन हमें ख़ुशी है कि बेशक हम खुद तीर्थ-यात्रा नहीं कर पा रहे लेकिन दिल्ली के अपने बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज कर अपने हिस्से का पुण्य जरूर कमा रहे है|

उन्होंने कहा कि,कई बार जिन्दगी के इस पड़ाव अपर मज़बूरी के कारण कई बुजुर्ग अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन दिल्लीवासियों का सौभाग्य है कि दिल्ली के हर बुजुर्ग को बेटे के रूप में अरविंद केजरीवाल मिले हैं, जिन्होंने जिम्मेदारी ली है कि मैं दिल्ली के हर बुजुर्ग को तीर्थयात्रा करवाउंगा। और वो श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए अबतक लगभग 72,000 बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा पर भेज चुके है|

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि,अपनी इस योजना के तहत केजरीवाल सरकार यात्रियों को एसी ट्रेन से भेजती है, उनके लिए एसी होटल बुक करवाती है, समय से खाने-पीने और दर्शन की व्यवस्था करवाती है और एक भी मौका ऐसा नहीं आने देती जहाँ बुजुर्गों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े| दिल्ली के बुजुर्गों के बेटे के रूप में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी सुनिश्चित करते है कि पूरी यात्रा के दौरान बुजुर्गों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त रहे|

राजस्व मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि, कुछ महीने पहले तीर्थ यात्रियों की ट्रेन अयोध्या गई थी और जब अयोध्या से ट्रेन वापस आई तो हमने बुजुर्गों से बात की। तब बुजुर्गों ने एक बात कही कि हमें मंदिर जाने, रामलला के दर्शन की ख़ुशी तो है ही, साथ ही इस बात की भी ख़ुशी है कि जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने पूरी यात्रा में हमारा ध्यान रखा, शायद हमारे बच्चे भी न रख पाते।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने हमारे बुजुर्गों के दिल की बात सुनी और उन्हें तीर्थयात्रा पर भेजा। साथ ही उन्होंने तीर्थ-यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी जब द्वारकाधीश पहुंचे तो अपने परिवार के साथ-साथ देश और दिल्लीवालों की सुख समृधि की कामना भी ज़रूर करें।

यह भी पढे़ं 👇

Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
किसानों

Asha Bhosle Death: ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर स्पीकर संधवां ने जताया शोक

रविवार, 12 अप्रैल 2026

इन तीर्थ स्थलों का दर्शन कराती है केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल, शिरडी में तमकेश्वरम्, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णोदेवी, पुष्कर, फतेहपुर सिकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन अपने खर्चे पर करवाती है। पात्र यात्री अपनी मन पसंद यात्रा को चुन सकते हैं।

दिल्ली सरकार तीर्थयात्रियों की पूरी यात्रा का उठाती है खर्च

इन यात्राओं में भाग लेने के लिए सभी तीर्थ यात्रियों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करना होता है। आवेदनों की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली सरकार इच्छित तीर्थ स्थलों तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वातानुकूलित ट्रेनों की व्यवस्था करती है। दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रियों के उनके घर से रेलवे स्टेशन तक और वापस घर पहुंचाने तक के लिए परिवहन की जिम्मेदारी लेती है। साथ ही, उनके होटल पहुंचने के बाद तीर्थ स्थलों तक और वहां से स्थानीय यात्रा की व्यवस्था भी करती है। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को अच्छे होटलों में रहने के साथ भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करती है। इसके अलावा, हर तीर्थयात्री को एक किट दी जाती है, जिसमें बेडशीट, छाता, कंबल, तौलिया और स्नान किट समेत अन्य जरूरी वस्तुएं होती हैं, ताकि उनको यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

किसानों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए आप की आलोचना की

Next Post

जल्द ही यूजर्स गुनगुनाकर यूट्यूब पर सर्च कर सकेंगे गाना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
किसानों

Asha Bhosle Death: ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर स्पीकर संधवां ने जताया शोक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Raja Warring

Sacrilege Law Punjab: बेअदबी कानून विशेष सत्र पर वड़िंग ने बताया आप का ड्रामा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
SAD LOGO

AAP Joins Akali Dal: धालीवाल के गढ़ से “झाड़ू पार्टी” की उलटी गिनती शुरू

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
यूट्यूब

जल्द ही यूजर्स गुनगुनाकर यूट्यूब पर सर्च कर सकेंगे गाना

चंद्रयान 3 लैंडिंग

Breaking: चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरा

News

जैंडर आधारित बजट लिंग असमानता को दूर करने के लिए पंजाब सरकार का पृथक प्रयास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।