गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Congress के 5 सिम्पटम्स जो उसके आउटडेटेड होने के मोदी के दावे की तस्दीक करते हैं

Congress के 5 सिम्पटम्स जो उसके आउटडेटेड होने के मोदी के दावे की तस्दीक करते हैं

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 8 फ़रवरी 2024
A A
0
Congress के 5 सिम्पटम्स जो उसके आउटडेटेड होने के मोदी के दावे की तस्दीक करते हैं

Congress के 5 सिम्पटम्स जो उसके आउटडेटेड होने के मोदी के दावे की तस्दीक करते हैं

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

यह भी पढे़ं 👇

Vigilance Bureau nabs Inspector red handed

Punjab Vigilance Bureau का एक्शन: वेयरहाउस इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Pargat Singh

Punjab Drug Racket: परगट ने माँगी CBI-NCB जाँच, भगवंत मान घिरे

गुरूवार, 19 मार्च 2026
pannu

Punjab Rajasthan Water Agreement: पन्नू का विपक्ष पर बड़ा हमला

गुरूवार, 19 मार्च 2026
BJP Punjab President Sunil Jakhar

Sunil Jakhar का बड़ा खुलासा: AAP-Congress पंजाब में फैला रहे भ्रम

गुरूवार, 19 मार्च 2026
नई दिल्ली 8 फरवरी (The News Air) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद इतने लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टी के पतन और गिरावट को लेकर उनके मन में संवेदनाए हैं। वह प्रार्थना करेंगे कि वह अगले आम चुनाव में 40 सीट बचा ले। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच भी आउटडेटेड (पुरानी) हो गई है। जब उसकी सोच ही आउटडेटेड हो गई है तो उसने अपना कामकाज भी आउटसोर्स कर लिया है। देखते ही देखते इतनी पुरानी पार्टी…इतने दशकों तक देश पर राज करने वाले दल का ऐसा पतन, ऐसी गिरावट, हमें खुशी नहीं हो रही है। आपके प्रति हमारी संवेदनाए हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर जो दावे किए उसके असली नतीजे तो लोकसभा चुनाव के बाद आएंगे लेकिन वर्तमान राजनीतिक हालात को देखकर में कांग्रेस मुश्किल में दिख रही है। कई चुनावों में हार और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन पूरी तरह से टूटने के कगार पर है। कांग्रेस पार्टी के भीतर ही कई सवाल और कमजोरी कई मौकों पर बाहर सामने आ चुकी है।

नेतृत्व में पीढ़ी के बदलाव के लिए तैयार नहीं : कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कई सवाल काफी लंबे समय से है। केंद्र से लेकर राज्यों तक में यह सवाल बरकरार है। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई और दूसरे राज्यों में पार्टी के भीतर जो मतभेद उभरे उससे भी पार्टी ने सबक नहीं लिया। राज्य में किसी नए चेहरे पर दांव लगाने की बजाय केंद्रीय नेतृत्व पुराने नेताओं के साथ ही खड़ा दिखाई दिया। जिसका खामियाजा भी उठाना पड़ा। राज्यों के अलावा यदि केंद्रीय नेतृत्व की बात की जाए तो यहां भी वैसे ही सवाल हैं। राहुल गांधी पार्टी का अध्यक्ष बनने को जब तैयार नहीं दिखते हैं तब नए अध्यक्ष का चुनाव होता है। चुनाव के बाद अध्यक्ष पद की कमान 80 साल से अधिक उम्र के मल्लिकार्जुन खरगे को मिलती है। हालांकि कांग्रेस के भीतर अब भी चेहरा राहुल गांधी ही हैं। सवाल यह खड़े होते हैं कि जब चेहरा वही हैं तो कमान संभालने को क्यों तैयार नहीं हैं। वहीं उनकी बहन और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भूमिका को लेकर भी कई बार सवाल पूछे जाते हैं। प्रियंका गांधी ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। लोकसभा चुनाव करीब हैं लेकिन यह तस्वीर अब तक साफ नहीं है। युवाओं को मौका देने की बात करते करते पार्टी अब भी पुराने नेताओं के भरोसे बैठी है।

भाजपा की तरह बैक स्ट्रेंथ तैयार करने का कोई रोडमैप नहीं : अभी कुछ ही समय पहले की बात है जब बीजेपी ने कई राज्यों में पार्टी के पुराने चेहरों पर दांव न लगाकर नए चेहरों को मौका दिया। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के तौर पर नए नाम सामने आए। इसके अलावा जिन राज्यों में खासकर दक्षिण जहां बीजेपी की पकड़ मजबूत नहीं है वहां भी पार्टी नए चेहरों के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की बात की जाए तो राज्यों से लेकर केंद्रीय स्तर पर यह कमी महसूस होती है। दिल्ली में शीला दीक्षित, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर, गुजरात में अहम पटेल इनके बाद इन राज्यों में पार्टी का कोई दमदार चेहरा उभरकर सामने नहीं आया। शीला दीक्षित और अहमद पटेल अब इस दुनिया में नहीं हैं और कैप्टन अमरिंदर पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, एमपी में कमलनाथ, बंगाल में अधीर रंजन, राजस्थान में अशोक गहलोत, कर्नाटक में सिद्धारमैया अब भी राज्यों में पार्टी के मजबूत चेहरे यही हैं। एक दो राज्यों में पार्टी ने नए नेताओं को आगे किया है लेकिन अब भी आधे अधूरे मन से। वहीं केंद्रीय नेतृत्व की भी बात की जाए तो वहां भी कई पुराने चेहरे मौजूद हैं। बैक स्ट्रेंथ तैयार करने का कोई रोडमैप नजर नहीं आ रहा।

समय पर बोल्ड फैसले लेने में बहुत पीछे : समय पर बोल्ड फैसले नहीं लेने का खामियाजा कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में भुगत चुकी है। मध्य प्रदेश और पंजाब इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। पंजाब में जब कैप्टन अमरिंदर को किनारे करना था तब कौन आएगा इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं गया। सिद्धू बैटिंग करते रह गए लेकिन बाजी मार ली चन्नी ने। नतीजा यह हुआ सिद्धू भी नाराज रहे और कार्यकर्ता भी असमंजस में और आखिरकार राज्य में सत्ता गंवानी पड़ी। पार्टी यहां भी सत्ता से दूर हो गई। मध्य प्रदेश में पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं कर सकी और वह पार्टी से दूर हो गए। सचिन पायलट को लेकर भी रह रहकर खबरें आती रहती हैं। इसके अलावा कई पुराने नेता पार्टी छोड़कर चले गए। वहीं यूपी,बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लिए पार्टी की ओर से कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया। यूपी में प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार में उतारा गया लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाने और चेहरा घोषित करने से पार्टी बचती रही। अब यूपी राज्य की जिम्मेदारी भी उनके पास नहीं है। यूपी में हार के बाद राहुल गांधी वहां वैसे एक्टिव नजर नहीं दिखाई दिए। किस दल के साथ गठबंधन करना है नहीं करना है इसको लेकर भी पार्टी बोल्ड फैसला न कर सकी। यहां भी नीतीश कुमार उदाहरण हैं जो गठबंधन छोड़कर जा चुके हैं।

Previous Post

PM Modi caste issue : पीएम मोदी की जाति को 1999 में घोषित किया गया था ओबीसी

Next Post

केंद्र का गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ है भेदभावपूर्ण व्यवहार : Mallikarjun Kharge

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Vigilance Bureau nabs Inspector red handed

Punjab Vigilance Bureau का एक्शन: वेयरहाउस इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Pargat Singh

Punjab Drug Racket: परगट ने माँगी CBI-NCB जाँच, भगवंत मान घिरे

गुरूवार, 19 मार्च 2026
pannu

Punjab Rajasthan Water Agreement: पन्नू का विपक्ष पर बड़ा हमला

गुरूवार, 19 मार्च 2026
BJP Punjab President Sunil Jakhar

Sunil Jakhar का बड़ा खुलासा: AAP-Congress पंजाब में फैला रहे भ्रम

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Agriculture Infrastructure Fund Punjab

Agriculture Infrastructure Fund Punjab: कृषि ढांचे में पंजाब देशभर में नंबर 1, 7597 करोड़ की 32,823 परियोजनाएं स्वीकृत

गुरूवार, 19 मार्च 2026
AAP Drug Racket Punjab

AAP Drug Racket Punjab: मजीठा हलका इंचार्ज के PA से 4.5 किलो हेरोइन बरामद, अकाली दल ने मांगी CBI जांच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
केंद्र का गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ है भेदभावपूर्ण व्यवहार : Mallikarjun Kharge

केंद्र का गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ है भेदभावपूर्ण व्यवहार : Mallikarjun Kharge

C Voter सर्वे: क्या मोदी की 370 वाली भविष्यवाणी सच होगी?

C Voter सर्वे: क्या मोदी की 370 वाली भविष्यवाणी सच होगी?

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।