सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - जम्मू कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर 4 एनकाउंटर

जम्मू कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर 4 एनकाउंटर

आतंकियों से ज्यादा सेना को नुकसान, जम्मू-कश्मीर में आतंकी दहशत फैलाने के फिराक में हैं.

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकवादी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जम्मू-कश्मीर,16 जुलाई (The News Air): जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकवादी दहशत फैलाने के लिए सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं. डोडा के देसा क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात को एनकाउंटर शुरू हुआ. भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों से एनकाउंट में एक अधिकारी, एक पुलिसकर्मी समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए. दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई है. सुरक्षाबल ने पूरा क्षेत्र घेरा हुआ है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. पिछले एक सप्ताह में जम्मू-कश्मीर में ये चौथी घटना है. आतंकी घटनाओं के बढ़ने की वजह से सियासी पारा भी चढ़ गया है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि डोडा जिले में हमारे सेना के जवानों और जेकेपी कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. हमारे देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि. शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करेंगे. मैं लोगों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और हमें सटीक जानकारी प्रदान करने का आह्वान करता हूं ताकि हम आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज कर सकें और टेरर इकोसिस्टम तंत्र को बेअसर कर सकें.

9 दहशतगर्दों को किया गया ढेर

भारतीय सेना ने 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था. इस दौरान उसने तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था. इससे पहले 8 जुलाई को कठुआ जिले में एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी सड़क पर सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सेना को बड़ा नुकसान पहुंचा था. दहशतगर्दों के हमले से एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित पांच जवान शहीद हो गए और पांच जवान घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वहीं, 6 जुलाई को कुलगाम जिले में दो एनकाउंटर हुए थे. इसमें सुरक्षाबलों को बड़ा सफलता मिली थी और उन्होंने छह आतंकियों को मार गिराया था. इन दोनों एनकाउंटर में दो जवान शहीद हो गए थे. कुल मिलाकर एक सप्ताह में हुए एनकाउंटर में 11 जवानों की जान गई है और 9 आतंकी मारे गए है.

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

राहुल गांधी ने आतंकी घटनाओं पर कहा, ‘आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए. शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं. लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं. भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं. हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही लेकर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे. दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है.’कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सुबह-सुबह जम्मू कश्मीर में एक और आतंकी हमले की बुरी खबर मिली. चार बहादुर जवान और एक अधिकारी शहीद हो गए. सात महीनों में छह आतंकी हमले सरकार के तमाम दावों को खारिज करते हैं. देश जवाब चाहता है. सिर्फ नारों से देश नहीं चला करते. वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सिर्फ जम्मू में पिछले 78 दिनों में 11 आतंकी हमले हुए हैं. यह बिल्कुल नए तरह का घटनाक्रम है. इस मामले में हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से एक जोरदार रिस्पांस देते हुए दिखना चाहिए, लेकिन साथ ही साथ यह सवाल भी पूछा जाना चाहिए: स्वयंभू नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और स्वघोषित चाणक्य द्वारा किए गए उन सभी बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ?मंत्री दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज भी आतंकी हमला हुआ, केंद्र सरकार की कश्मीर नीति पूरी तरह विफल रही है. भाजपा ने चुनी हुई सरकार में रहकर देख लिया, सरकार हटाकर केंद्र शासन लगाकर देख लिया, मगर हालात नहीं सुधरे. न कश्मीरी पंडित भाई वापस बसाए गए और न ही कोई विकास हुआ है.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

देश में 89 फीसदी मोबाइल फोन यूजर्स कनेक्टिविटी के साथ कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझ रहे

Next Post

5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम… क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम… क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के…

5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम... क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के...

प्रभास

प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' ने उत्तरी अमेरिका में बजाया जीत का डंका

4 और जवान शहीद…अब आतंकवाद की निंदा करने से…

4 और जवान शहीद...अब आतंकवाद की निंदा करने से...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।