सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - राजधानी दिल्ली में 2 डूबकर मर गए, गुरुग्राम में 3 करंट से…आखिर कब जागेंगे हम?

राजधानी दिल्ली में 2 डूबकर मर गए, गुरुग्राम में 3 करंट से…आखिर कब जागेंगे हम?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
new delhi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 01अगस्त (The News Air): राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में पिछले हफ्ते एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई। ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि विश्वस्तरीय दिल्ली में बारिश के पानी में डूबने से 2 और मौतें हो गईं। बुधवार को मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें दरिया का रूप ले लीं। गाजीपुर इलाके में भारी जलजमाव में डूबने से 22 साल की एक महिला और उसके 3 साल के बेटे की मौत हो गई। ये हाल सिर्फ दिल्ली का नहीं है। गुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी बारिश के बाद बेसमेंट में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। देहरादून में आर्मी से रिटायर्ड शख्स समेत 2 की डूबने से मौत हो गई। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में राह चलते करंट लगने से 3 जिंदगियां खत्म हो गईं।

सोचकर देखिए कि दुनिया की उभरती महाशक्तियों में खुद को गिन रहा देश, दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था वाला देश, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश, विश्वगुरु बनने का सपना देखने वाला देश, 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आने को लालायित देश…और उसकी राजधानी में मौसमी बरसात के पानी में डूबने से जिंदगियां चली जा रही हैं। बाकी शहरों का भी वही हाल है। जरा सी बारिश क्या हुई, सड़कें तालाब बन जाती हैं। सड़कें दरिया बन जाती हैं। स्विमिंग पूल बन जाती हैं। मौत का ट्रैप बन जाती हैं। क्या पता पानी के नीचे कोई मेनहोल खुला हो जिसमें राह चलता शख्स समा जाए। क्या पता पानी के भीतर तारों के मकड़जाल से निकलकर छिपा हुआ कोई तार मौत बनकर इंतजार कर रहा हो। कुछ भी हो सकता है। हो सकता क्या है, हो रहा है।

आखिर जरा सी बारिश में हमारे शहर घंटों तक तालाब में क्यों तब्दील हो जाते हैं? इसके लिए दोषी सरकारें तो हैं ही, हम भी कम नहीं हैं। अतिक्रमण की वजह से नालियां तक पाट दी जाती हैं। चोक कर दी जाती हैं। बढ़ते शहरीकरण की अंधी दौड़ में कुकुरमुत्तों की तरह नई-नई अवैध कॉलोनियां उग जाती हैं। अनियमित कॉलोनियां। जहां बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। अवैध कॉलोनियां बसती भी तो ऐसे हैं। न सड़क, न नाली। वोट बैंक की वजह से सियासी चुप्पी और नौकरशाही के करप्शन या फिर लापरवाही की वजह से ऐसी कॉलोनियां उगती ही जाती हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

दुनिया की बड़ी ताकतों में शुमार होने का दम भरने वाला देश अपने शहरों में प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम तक नहीं बना पा रहा। शहरों से पानी ड्रेनेज लाइन के जरिये नदियों तक छोड़ा जाता है। लेकिन आम तौर पर ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक रहते हैं। मॉनसून से पहले गाद नहीं निकलता। डिसिल्टिंग के नाम पर करोड़ों के वारे-न्यारे हो जाते हैं लेकिन अक्सर काम सिर्फ कागजों में होता है। बारिश के पानी की निकासी के लिए बनने वालीं स्टॉर्म वॉटर ड्रेन मिट्टी, कूड़े और कचरे से चोक रहती हैं। ऊपर से स्टॉर्म वॉटर ड्रेन से ही सीवेज लाइन को भी कनेक्ट कर दिया जाता है, इससे समस्या और बढ़ती है। भारत में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। शहरों पर लोड बढ़ रहा लेकिन उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर उस लोड को सहने लायक नहीं रहते। इन्हीं सबका नतीजा है जरा सी बारिश से सड़कों पर सैलाब और उनमें दम तोड़तीं जिंदगियां। आखिर कब जागेंगे हम? एक देश के तौर पर। एक समाज के तौर पर। एक व्यक्ति के तौर पर। आखिर कब जागेंगे हम?

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जयपुर में भी दिल्ली जैसा हादसा, बेसमेंट में भरा 10 फीट पानी, 3 की मौत

Next Post

पंचायत के भूषण कुमार ने सपनों की नगरी में खरीदा अपना पहला अपार्टमेंट,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
पंचायत के भूषण कुमार ने सपनों की नगरी में खरीदा अपना पहला अपार्टमेंट,

पंचायत के भूषण कुमार ने सपनों की नगरी में खरीदा अपना पहला अपार्टमेंट,

रितेश पांडे,

रितेश पांडे, शिवानी सिंह, जूली राजपूत का बोलबम 'गउरा जी से मांग लिहा' रिलीज

अमित शाह आज संसद में आपदा प्रबंधन अधिनियम करेंगे पेश

अमित शाह आज संसद में आपदा प्रबंधन अधिनियम करेंगे पेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।