शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 15 August Essay : 15 अगस्त /स्वतंत्रता दिवस पर रोचक हिन्दी निबंध

15 August Essay : 15 अगस्त /स्वतंत्रता दिवस पर रोचक हिन्दी निबंध

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
15 August Essay
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Essay on Independence Day of India : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर हिन्दी में रोचक निबंध यहां पढ़ें। हमारा देश 15 अगस्त 1947 के दिन ही गुलामी की सारी बेड़ियां तोड़कर अंग्रेज शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद से यह दिन प्रतिवर्ष भारतभर में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रस्तावना- भारत में हर साल पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने से पहले तक हम अंग्रेजों के गुलाम थे। उनके बढ़ते अत्याचारों से सभी भारतवासी त्रस्त हो चुके थे और तब विद्रोह की एक ऐसी ज्वाला भड़की, जिसमें देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर गोलियां खाईं और अंतत: आजादी पाकर और भारत को स्वतंत्र करके ही चैन की सांस ली। इस तरह सन् 1947 में हमारे देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आज़ादी मिली थी।

महत्व- इस आजादी के लिए भारत के देशवासियों ने करीब 200 वर्षों तक अंग्रेजों की हुकूमत में घोर संघर्ष किया था। अत: सभी भारतवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस का ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन की याद आते ही हमारा मस्तक उन शहीदों के प्रति श्रद्धा से अपने आप ही झुक जाता है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के यज्ञ में अमर शहीद सेनानी बनकर अपने प्राणों की आहु‍ति दी और हमें स्वतंत्र भारत में गर्व से सिर ऊंचा करके जीने सिखाया।

अब इतने वर्षों के पश्चात अब हमारा और आने वाली नई पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि हम सभी मिलकर हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करें। देश की प्रगति के साधक बनें,  न‍ कि बाधक बनकर भारत को पीछे की ओर धकेले। विश्व में भारत देश का नाम रोशन हो, ऐसा कार्य करें।

गाथा भारत के संघर्ष की- अंग्रेजों के अत्याचारों और अमानवीय व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता एकजुट होकर इससे छुटकारा पाने हेतु कृतसंकल्प हो गई। सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद ने क्रांति की आग फैलाई और अपने प्राणों की आहुति दी। तत्पश्चात सरदार वल्लभभाई पटेल, गांधी जी, नेहरू जी ने सत्य, अहिंसा और बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। कई सत्याग्रह आंदोलन किए, लाठियां खाईं, कई बार जेल गए और अंग्रेजों को हमारा देश छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया। इस तरह 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए ‘स्वर्णिम दिन’ बना। हम और हमारा देश स्वतंत्र हो गए।

अत: यह दिन 1947 से आज तक हम बड़े ही उत्साह, प्रसन्नता के साथ मनाते चले आ रहे हैं। सदियों की गुलामी के पश्चात इसी दिन 15 अगस्त सन् 1947 के दिन भारत देश आजाद हुआ। इस दिन हमारा देश आजाद हुआ, इसलिए इसे स्वतंत्रता दिवस कहते हैं। इस दिन अनेक सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

राजधानी दिल्ली में हमारे सम्माननीय प्रधानमंत्री लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं और सभी शहीदों को श्रद्धां‍जलि देकर उन्हें और उनके शौर्य कार्य को नमन करते हैं, जिसकी वजह से आज हम आजाद भारत में स्वतंत्रतापूर्वक चैन की सांसें ले रहे हैं। वहां यह दिन बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

उपसंहार- भारत का नागरिक और भारतवासी होने के नाते हम सभी को हमारी जिम्मेदारी समझना बहुत आवश्‍यक है। इसीलिए हमें कभी भी हमारी स्वतंत्रता दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और ना ही दूसरों को इसका फायदा उठाने देना चाहिए। हम चाहे किसी भी जाति, धर्म या मजहब के हो लेकिन हम में एकता की भावना रहनी चाहिए। जातिवाद, अलगाव, आंतरिक कलह और धार्मिक बयानबाजी तथा धर्म परिवर्तन से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

Shaheen Bhatt

Shaheen Bhatt की सगाई: आलिया भट्ट की बहन ने Ishaan Mehra से की एंगेजमेंट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bhooth Bangla OTT

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म Netflix पर आएगी, जानें कब

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Cigarette Companies Stock

Cigarette Companies Stock: ITC से गॉडफ्रे फिलिप्स तक रॉकेट बने, VST के नतीजों ने मचाई धूम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: सरकार का बड़ा अपडेट, बुकिंग के बाद नहीं होगी टेंशन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज देश में व्याप्त हो रहे जमाखोरी, भ्रष्टाचार, घूस, अनर्गल वार्तालाप, हत्या, काला बाजारी, आतंकी संगठनों की सांठगांठ आदि को अपने देश से समाप्त करने का प्रण लेना चाहिए, इतना ही नहीं हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस का बहुत महत्व होने के कारण हम सभी को अच्‍छे कार्य करना चाहिए, जिससे कि देश को आगे बढ़ाने में हम मददगार बने और विश्व संस्कृति के पटल पर भार‍त का नाम गर्व से ऊंचा हो।

हमें अपने देश का मान-सम्मान बढ़ाकर आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति से समय-समय पर अवगत कराना चाहिए, ताकि भार‍त के स्वतंत्रता की रक्षा हो सकें और समय आने पर युवा पीढ़ी हमारे अमर शहीदों की तरह अपने प्राणों का बलिदान देकर भारत को गर्व महसूस करा सके।

साथ ही स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, राष्ट्रगीत गाया जाता है और इन सभी महापुरुषों, शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती हैं जिन्होंने देा को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अटूट प्रयत्न किए और अपनी जान गंवाईं। इस दिन आजाद देश के स्वरूप में मिठाइयां बांटी जाती हैं।

बोलो भारत माता की जय। 

सभी को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। 

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नॉर्थ से लेकर साउथ की इन 5 फिल्मों के बीच होगी बड़ी टक्कर

Next Post

Lenovo Yoga Slim 7x लैपटॉप Snapdragon X Elite के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Shaheen Bhatt

Shaheen Bhatt की सगाई: आलिया भट्ट की बहन ने Ishaan Mehra से की एंगेजमेंट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bhooth Bangla OTT

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म Netflix पर आएगी, जानें कब

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Cigarette Companies Stock

Cigarette Companies Stock: ITC से गॉडफ्रे फिलिप्स तक रॉकेट बने, VST के नतीजों ने मचाई धूम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: सरकार का बड़ा अपडेट, बुकिंग के बाद नहीं होगी टेंशन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Afsana Khan

Afsana Khan की कहानी: Bigg Boss 15 से बाहर, धुरंधर से स्टार बनीं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
Lenovo Yoga Slim 7x लैपटॉप Snapdragon X Elite के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Lenovo Yoga Slim 7x लैपटॉप Snapdragon X Elite के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

केजरीवाल

केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट; कहा-

Stocks of the day: आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, जानिए इनमें तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

Stocks of the day: आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, जानिए इनमें तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।