शुक्रवार, 6 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

11 December 2025 Horoscope: इन 5 राशियों पर शनि का साया, जानें किसे मिलेगी बड़ी खुशखबरी

गुरुवार को आसमान में बन रहे 7 राजयोग, पढ़ें अपनी राशि का पूरा हाल

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 10 दिसम्बर 2025
A A
0
11 December 2025 Horoscope
107
SHARES
712
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Daily Horoscope 11 December 2025: आज गुरुवार का दिन कई मायनों में खास है। आसमान में एक साथ 7 बड़े राजयोग बन रहे हैं। कुछ राशियों के लिए यह दिन सुनहरा साबित होगा तो कुछ को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज कालाष्टमी भी है जो पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।


आज का पंचांग क्या कहता है

आज संवत 2082 का पौष महीना चल रहा है और कृष्ण पक्ष है। दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक सप्तमी तिथि रहेगी और इसके बाद अष्टमी शुरू हो जाएगी। आज पूरे दिन पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में बैठे हैं।

अगर कोई जरूरी काम करना है तो सुबह 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट के बीच करें क्योंकि यही आज का शुभ मुहूर्त है। दोपहर 1:30 से 3 बजे तक राहु काल है इसलिए इस समय कोई नया काम शुरू न करें।


किस दिशा में जाएं और किससे बचें

अगर आज कहीं जाना है तो पूर्व दिशा की तरफ जाना शुभ रहेगा। दक्षिण और आग्नेय दिशा में जाने से पहले थोड़ा दही जरूर खा लें क्योंकि इन दिशाओं में आज दिशाशूल दोष है।


आज बन रहे हैं 7 बड़े राजयोग

आज सूर्योदय के समय की कुंडली में कई शुभ योग बन रहे हैं। इनमें पर्वत योग, पामर योग, शंख योग, कर्म सिद्धि योग, अखंड साम्राज्य योग, केंद्र त्रिकोण राज योग और धन योग शामिल हैं। ये सभी योग मिलकर आज के दिन को बहुत खास बना रहे हैं और इनका फायदा उठाने के लिए सुबह के शुभ समय में अपने जरूरी काम निपटा लें।


5 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती और ढैया

इस समय शनि की साढ़ेसाती तीन राशियों पर चल रही है और ये हैं कुंभ, मीन और मेष। वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि का ढैया है। इन पांचों राशि वालों को खास सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि साढ़ेसाती और ढैया के समय में परेशानियां आती हैं और काम में अड़चनें लगती हैं। कई बार झूठे आरोप भी लग जाते हैं और इस दौर में गलत लोगों की संगत में पड़ने का भी खतरा रहता है। इसलिए सोच-समझकर फैसले लें।


आज का राशिफल: जानें 12 राशियों का हाल


मेष राशि | Aries

आज चंद्रमा आपके पांचवें घर में बैठे हैं और दिन 70 से 75 फीसदी तक अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो काम में थोड़ी सुस्ती रहेगी और जल्दी फायदा मिलने की उम्मीद न रखें। नौकरी करने वालों को अपने दिमाग से काम लेना होगा और दूसरों की बात पर आंख बंद करके भरोसा न करें बल्कि खुद आगे आकर नेतृत्व करें।

जो लोग किसी रिश्ते में हैं उन्हें सावधान रहना चाहिए क्योंकि आज बातें बिगड़ सकती हैं। जुबान पर काबू रखें वरना ब्रेकअप तक नौबत आ सकती है। पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिन ठीक है और खासकर जो टेक्निकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें टीचर का सपोर्ट मिलेगा। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8


वृषभ राशि | Taurus

आज चंद्रमा चौथे घर में हैं और स्थिति कमजोर है इसलिए दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। मन आज बहुत उखड़ा रहेगा और घर में बहू या बेटी के साथ कहासुनी हो सकती है। गुस्सा जल्दी आएगा इसलिए खुद को संभालें।

अगर घर में जमीन-जायदाद को लेकर कोई बात चल रही है तो चुप रहना ही समझदारी है। कोई आपको भड़काए तो भी कुछ न बोलें क्योंकि आपकी बात को तोड़-मरोड़कर आपके ही खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। काम-धंधे में तनाव रहेगा और बार-बार फोन करेंगे लेकिन जवाब नहीं मिलेगा। परेशान न हों और 14 तारीख की रात तक सब्र रखें क्योंकि उसके बाद हालात सुधरेंगे।

शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 1


मिथुन राशि | Gemini

आज का दिन आपके लिए 100 फीसदी शानदार है क्योंकि चंद्रमा तीसरे घर में हैं और सब कुछ आपके पक्ष में है। महिलाओं का मन खुश रहेगा लेकिन थोड़ा भावुक भी हो सकती हैं और अगर घर में बेटी की शादी हो रही है तो यह स्वाभाविक है।

जो लोग किसी से प्यार करते हैं उनके लिए खुशखबरी है क्योंकि आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है और घर वालों के सामने बात रख सकते हैं। व्यापार में अच्छा फायदा होगा और शॉपिंग करेंगे तो मन का सामान मिलेगा। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी और जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं उनके लिए टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े शेयर अच्छे साबित हो सकते हैं।

आज दुश्मनों पर भी आपका दबदबा रहेगा और आत्मविश्वास चरम पर होगा। परफेक्ट टाइम का इंतजार मत करो क्योंकि वह कभी नहीं आता इसलिए आज जो भी रिस्क लेना है ले लो।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9


कर्क राशि | Cancer

आज चंद्रमा दूसरे घर में हैं और दिन सिर्फ 20 से 25 फीसदी ही सहारा देगा। कोई शादी-ब्याह का खर्च आ सकता है और मामा हैं तो भांजी की शादी में मायरा भरने जैसी जिम्मेदारी हो सकती है। आज जितना सम्मान चाहते हैं उतना शायद न मिले और कोई गुस्से में कुछ कह दे तो दिल पर न लें।

ऑफिस में साथियों से बनाकर रखें क्योंकि अनबन नुकसान दे सकती है। कभी-कभी थोड़ा झुककर चलना फायदेमंद होता है और सामने वाले की तारीफ कर दोगे तो काम आसानी से हो जाएगा। जवान बच्चों को खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए और परिवार की बात न मानने की जिद छोड़ें वरना बेवजह पैसे खर्च होंगे।

शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 2


सिंह राशि | Leo

आज चंद्रमा आपकी अपनी राशि में ही हैं इसलिए दिन 100 फीसदी से भी बढ़िया रहेगा। किस्मत पूरी तरह साथ दे रही है और जीवनसाथी का भरपूर सहारा मिलेगा। उनके दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम हो सकता है।

जो बीमारियां परेशान कर रही थीं उनसे राहत मिलेगी और मन में संतोष का भाव आएगा। जो कुछ भी है उससे खुश महसूस करेंगे। अगर पैसा कहीं लगाना चाहते हैं तो थोड़ा जोखिम ले सकते हैं क्योंकि फायदा होने की संभावना है।

जो बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या कोई बड़ा इम्तिहान दे रहे हैं उनके लिए बहुत अच्छी खबर आ सकती है क्योंकि समय आपके पक्ष में है।

शुभ रंग: गहरा भूरा | शुभ अंक: 6


कन्या राशि | Virgo

आज चंद्रमा बारहवें घर में हैं और दिन 75 से 80 फीसदी तक ठीक रहेगा। अचानक कोई खर्चा आ सकता है और विदेश से जुड़े किसी काम में अड़चन हो सकती है। कोई सामान आने वाला था तो वह अटक सकता है और कागजी कार्रवाई में दिक्कत आ सकती है।

सेहत का ध्यान रखें और काम के चक्कर में खाना-पीना और नींद न भूलें क्योंकि ज्यादा तनाव लेने से बीमार पड़ सकते हैं। जवान बच्चे आज बहुत गुस्से में रह सकते हैं और घर की झल्लाहट बाहर दोस्तों या अनजान लोगों पर निकालना ठीक नहीं क्योंकि हाथापाई तक बात पहुंच सकती है।

महिलाओं को रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी हो सकती है इसलिए किसी की बात सुनकर तुरंत फैसला न लें और पहले सच्चाई जान लें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4


तुला राशि | Libra

आज चंद्रमा ग्यारहवें घर में हैं और दिन 70 से 75 फीसदी अच्छा रहेगा। सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है और आज पेशी है तो जीत आपकी हो सकती है। खासकर पुश्तैनी जमीन के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है।

परिवार में माता-पिता जो भी फैसला लेना चाहते हैं उसमें आपकी राय मायने रखेगी। काम-धंधे में मन लगा रहेगा और कमाई अच्छी होगी। एक से ज्यादा जगह से पैसा आने का रास्ता खुल सकता है और जो पैसों की तंगी महसूस हो रही थी वह दूर होगी। पढ़ने वाले बच्चों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा और याद भी जल्दी होगा।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8


वृश्चिक राशि | Scorpio

आज चंद्रमा दसवें घर में आ गए हैं और दिन पूरी तरह आपके साथ है। आत्मविश्वास खूब रहेगा और अगर आज कोई खास दिन मना रहे हैं तो तोहफे भी मिलेंगे।

नौकरी करने वालों के लिए धमाकेदार खबर है क्योंकि प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है और तनख्वाह बढ़ने का ऐलान हो सकता है। व्यापार करने वाले नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं और अच्छी प्लानिंग से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

महिलाओं की हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी होगी चाहे मेकअप का सामान हो, गहने हों या कपड़े और जो चाहेंगी वो मिलेगा। अगर किसी शादी या पारिवारिक समारोह में जा रहे हैं तो बच्चों के रिश्ते की बातें तेजी से आगे बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7


धनु राशि | Sagittarius

आज चंद्रमा नौवें घर में हैं और दिन 60 से 70 फीसदी तक ठीक रहेगा। शनि का ढैया चल रहा है इसलिए सावधानी जरूरी है। सुबह-सुबह बच्चों से कहासुनी हो सकती है और उनकी आदतों या दिनचर्या पर गुस्सा आ सकता है इसलिए खुद को काबू में रखें।

जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बड़े अधिकारी दबाव बना सकते हैं और भेदभाव झेलना पड़ सकता है। किसी की चाल में फंस सकते हैं और काम में देरी होगी। जो मदद मिलनी चाहिए वह नहीं मिलेगी और प्रतिद्वंद्वी हावी रहेंगे।

लेकिन एक अच्छी बात यह है कि मुश्किल घड़ी में कोई न कोई बचाने आ जाएगा और बाल-बाल बच जाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों को छाती में दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 9


मकर राशि | Capricorn

आज का दिन सबसे मुश्किल है क्योंकि चंद्रमा आठवें घर में हैं और सिर्फ 28 से 30 फीसदी ही सहारा मिलेगा। सेहत खराब हो सकती है और सांस लेने में तकलीफ, पेट की गड़बड़ या बुखार हो सकता है।

जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से जो वादे किए थे वो पूरे नहीं कर पाएंगे और इस बात पर झगड़ा हो सकता है। ऑफिस में गपशप से दूर रहें और किसी की बुराई में शामिल न हों। बात आपने शुरू नहीं की लेकिन दोष आप पर मढ़ा जा सकता है और जो बॉस का चहेता है वह आपकी शिकायत कर सकता है। महिला दोस्तों से भी मर्यादा में रहकर बात करें वरना बेवजह दोस्ती में दरार आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7


कुंभ राशि | Aquarius

आज चंद्रमा सातवें घर में हैं और दिन 70 से 72 फीसदी अच्छा रहेगा। सरकारी कामों से फायदा होगा और टैक्स का रिफंड आ सकता है। किसी सरकारी दफ्तर से अटका हुआ पैसा मिल सकता है और कोई प्रोजेक्ट पूरा कर चुके हैं और फाइनल पेमेंट अटका था तो आज मिल सकता है।

जो लोग निर्माण का काम करते हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छा है क्योंकि पुराने बकाए मिलेंगे और मुंह की बात से नए काम भी आएंगे। घर-गृहस्थी में खुशहाली रहेगी और बिजनेस पार्टनर पैसों की तंगी में मदद करेंगे।

जिनके मकान किराए पर उठे हैं उनके लिए अच्छी बात है कि एक किरायेदार जाएगा तो दूसरा तुरंत मिल जाएगा। जवान लड़के-लड़कियों के प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2


मीन राशि | Pisces

आज का दिन 100 फीसदी शानदार है क्योंकि चंद्रमा छठे घर में हैं और सब कुछ आपके पक्ष में है। दुश्मनों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा और बाजार में अटका हुआ पैसा निकालने की कोशिश करेंगे तो सफल होंगे।

अगर कोई जोखिम लेना चाहते हैं जैसे कहीं पैसा लगाना या किसी विवादित संपत्ति में दिलचस्पी है तो आगे बढ़ें क्योंकि किस्मत साथ देगी। जो लोग कारखाना चलाते हैं या सामान बनाने का काम करते हैं उनके लिए दिन बढ़िया है क्योंकि कर्मचारी मिलकर अच्छा काम करेंगे और उत्पादन तेजी से होगा।

घर के बड़े-बुजुर्गों का मन खुश रहेगा और उनकी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर बच्चे विदेश में रहते हैं तो उनसे बात होगी या वे घर आएंगे और खुशी का माहौल रहेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live 6 March 2026

Breaking News Live 6 March 2026: आज की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Kumar Vishwas Motivational Speech

Kumar Vishwas Motivational Speech: ‘मेहनत कम है तो कुछ नहीं चलेगा’

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5


कुंडली के 5 बड़े दोष और उनसे बचने के उपाय

ज्योतिष में कुछ ऐसे दोष होते हैं जो मेहनत करने के बावजूद सफलता नहीं मिलने देते। अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए और उपाय कर लिए जाएं तो जिंदगी आसान हो जाती है।


1. बालारिष्ट दोष

यह दोष तब बनता है जब कुंडली में चंद्रमा छठे, आठवें या बारहवें घर में कमजोर हालत में हों और बुरे ग्रहों का असर हो। इस दोष से बचपन में बच्चे और उनकी मां को बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं। इससे बचने के लिए मां दुर्गा की रोज पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। रुद्राभिषेक करवाना भी फायदेमंद रहता है।


2. पाप कर्त्री दोष

जब कुंडली में किसी अच्छी जगह के दोनों तरफ बुरे ग्रह बैठ जाएं तो यह दोष बनता है। जैसे गले पर कैंची रख दी हो वैसी हालत हो जाती है और इस दोष वाला इंसान खुद को फंसा हुआ महसूस करता है। कभी-कभी खुद को नुकसान पहुंचाने के बारे में भी सोचता है। इससे बचने के लिए घर में कोई पालतू जानवर रखें और उसकी देखभाल करें। हनुमान जी की पूजा करें और सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।


3. दैन्य दोष

जब कुंडली में अच्छे और बुरे घरों के मालिक ग्रह आपस में जगह बदल लें तो यह दोष बनता है। इस दोष में सब कुछ होते हुए भी फायदा नहीं मिलता और जिंदगी में लगातार संघर्ष बना रहता है। इससे बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का सवा लाख जाप करें और मंदिर की सफाई करें। गरीबों और विकलांगों की सेवा करने से भी राहत मिलती है।


4. केमद्रुम दोष

जब चंद्रमा के आसपास कोई भी ग्रह न हो तो यह दोष बनता है जिसे दरिद्र योग भी कहते हैं। इस दोष वाला इंसान मन से परेशान रहता है और अकेलापन महसूस करता है। पैसों की तंगी से तनाव रहता है और उदासी घेर लेती है। इससे बचने के लिए गरीब बच्चों को पढ़ाने में मदद करें और हर शुक्रवार को कनकधारा स्तोत्र पढ़ें। कन्याओं को खाना खिलाने से भी लाभ होता है।


5. केंद्राधिपति दोष

जब कुंडली के मुख्य चार घरों के मालिक अच्छे ग्रह हों तो यह दोष बनता है और मिथुन, कन्या, धनु और मीन लग्न वालों में यह दोष मिलता है। इस दोष में इंसान खुद को बंधा हुआ महसूस करता है और पढ़ाई और व्यापार में मनचाहे मौके नहीं मिलते। इससे बचने के लिए रोज विष्णु सहस्रनाम पढ़ें और मंदिर में सेवा दें जैसे साफ-सफाई या पानी भरकर रखना। गाय को चारा खिलाना या ब्राह्मण को भोजन करवाना भी फायदेमंद है।


कालाष्टमी पर कवच धारण करना है शुभ

आज कालाष्टमी है और इस दिन कवच धारण करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैया से परेशान लोगों के लिए शनि निवारण कवच लाभकारी है। मनोकामना पूरी करने के लिए अष्ट विनायक कवच धारण करें और पितृ दोष से राहत के लिए पितृ शांति कवच उपयोगी है। तांत्रिक बाधाओं से बचाव के लिए काल भैरव कवच धारण करना चाहिए।


मुख्य बातें (Key Points)
  • आज 7 बड़े राजयोग बन रहे हैं और शुभ मुहूर्त सुबह 7:19 से 8:49 तक है
  • कुंभ, मीन, मेष पर साढ़ेसाती और सिंह, धनु पर ढैया चल रहा है
  • सिंह और मीन राशि के लिए दिन सबसे अच्छा है जबकि मकर के लिए सबसे मुश्किल
  • वृश्चिक राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है और तुला राशि वालों को कोर्ट में जीत
  • कुंडली के 5 बड़े दोषों से बचने के आसान उपाय भी बताए गए हैं

 

Previous Post

8th Pay Commission 1 जनवरी से लागू होगा? केंद्र सरकार ने दिया ‘फाइनल संकेत’!

Next Post

DSP Kalpana Verma Deepak Tandon Case: DSP पर ‘लव ट्रैप’ का आरोप, कारोबारी ने गंवाए ₹2 करोड़!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live 6 March 2026

Breaking News Live 6 March 2026: आज की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Kumar Vishwas Motivational Speech

Kumar Vishwas Motivational Speech: ‘मेहनत कम है तो कुछ नहीं चलेगा’

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
DSP Kalpana Verma Deepak Tandon Case

DSP Kalpana Verma Deepak Tandon Case: DSP पर 'लव ट्रैप' का आरोप, कारोबारी ने गंवाए ₹2 करोड़!

Microsoft, Google, Amazon

भारत को क्यों चुन रही दुनिया? Microsoft, Google, Amazon की सबसे बड़ी डील्स!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।