गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पपुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में भूस्खलन से 100 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

पपुआ न्यू गिनी के काओकालम गांव में भूस्खलन से 100 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 24 मई 2024
in NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
पपुआ न्यू गिनी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मेलबर्न। पपुआ न्यू गिनी के सुदूर गांव काओकालम में भूस्खलन से 100 लोगों की मौत की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक यहां एंगा प्रांत में गांव के पास सुबह करीब तीन बजे भूस्खलन से कई घर तबाह हो गए। राहत बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला भी जा चुका है। ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर एबीसी ने स्थानीय लोगों के हवाले से इस घटना की जानकारी साझा की है। काओकालम के एक शख्स ने चैनल को बताया कि लोगों के लिए राहत-बचाव कार्य काफी मुश्किल हो रहे हैं। कई भारी पत्थर, पेड़ और पौधे गिर गए हैं। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा और वह भी ढह गईं। इसके चलते शवों को खोजने में काफी मुश्किल आ रही है।

एलिजाबेथ लारुमा के अनुसार पास की पहाड़ी से मिट्टी और पेड़ों के गिरने से कई घर तबाह हो गए। यह उस वक्त हुआ, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। उन्होंने कहा कि गांव के 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं। इस भूस्खलन से गांव का पोर्गेरा शहर से संपर्क कट गया है। यह शहर अपनी सोने की खदानों के लिए चर्चित है। लारुमा ने कहा कि सड़कों के बंद होने की वजह से लोगों में आवश्यक जरूरतों की आपूर्ति को लेकर चिंता है, क्योंकि यह भी साफ नहीं है कि यह मलबा कब तक हटेगा और जरूरी चीजें लोगों तक कैसे पहुंचेंगी। उन्होंने पपुआ न्यू गिनी सरकार और एनजीओ से तत्काल सहायता भेजने का आह्वान किया।

भूस्खलन की चपेट में आने से कई गांव के कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। राहत और बचावकर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला जा चुका है। स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालने में राहत और बचाव कर्मियों की मदद कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Banks Interest Rates

Banks Interest Rates: RBI की बैठकों के बाद बढ़ेंगी FD पर ब्याज दरें, जानें क्या है पूरा प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: इसी महीने आने वाले हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कब और कैसे चेक करें

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Delimitation Bill

Delimitation Bill: संसद में आज-कल विशेष सत्र, 850 लोकसभा सीटें और महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Strait of Malacca

Strait of Malacca: क्या हॉर्मुज के बाद अब मलक्का पर America की नजर? India के लिए बड़ा खतरा

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

पापुआ न्यू गिनी की सरकार और पुलिस ने इस घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। पापुआ न्यू गिनी एक विविधतापूर्ण विकासशील देश है, जहां 800 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यहां अधिकतर लोग खेती करके अपनी आजीविका कमाते हैं। पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है।

भूस्खलन से पहले पापुआ न्यू गिनी भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे। भूकंप फिन्सचाफेन से 39 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप गुरुवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी पापुआ न्यू गिनी में भूकंप की पुष्टि की थी। पापुआ न्यू गिनी में भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रोहित शेट्टी ने जम्मू-कश्मीर से ‘सिंघम’ अजय देवगन की फोटो की शेयर

Next Post

ट्रैक्टर और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Banks Interest Rates

Banks Interest Rates: RBI की बैठकों के बाद बढ़ेंगी FD पर ब्याज दरें, जानें क्या है पूरा प्लान

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: इसी महीने आने वाले हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कब और कैसे चेक करें

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Delimitation Bill

Delimitation Bill: संसद में आज-कल विशेष सत्र, 850 लोकसभा सीटें और महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Strait of Malacca

Strait of Malacca: क्या हॉर्मुज के बाद अब मलक्का पर America की नजर? India के लिए बड़ा खतरा

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
TCS Nashik Case

TCS Nashik Case: अंडरकवर ऑपरेशन से खुला धर्मांतरण और उत्पीड़न का नेटवर्क, 8 दिन में 9 FIR

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Ukraine Robot War

Ukraine Robot War: इतिहास में पहली बार रोबोट्स के सामने सरेंडर करने को मजबूर हुए रूसी सैनिक

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Next Post
ट्रैक्टर और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

ट्रैक्टर और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

सुप्रीम झटका

चुनाव चल रहा है, बीच में दखल नहीं.. वोटिंग डेटा की मांग कर रहे याचिकाकर्ता को सुप्रीम झटका

देवदास में कोई नहीं बनना चाहता था चु्न्नी बाबू, फिर जैकी श्रॉफ के हाथ लगी फिल्म

देवदास में कोई नहीं बनना चाहता था चु्न्नी बाबू, फिर जैकी श्रॉफ के हाथ लगी फिल्म

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।