न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली, 21 अप्रैल
COVID-19 ने अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पर भी दस्तक दे दी है। एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी सिंह धोनी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद दोनों को झारखंड की राजधानी रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल खेल रहे हैं और अपने परिवार से दूर हैं।
जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी के पिता और माता रांची के पल्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। धोनी ने यूएई में आईपीएल 2020 के बाद परिवार के साथ समय बिताया था। मौजूदा आईपीएल 2021 से पहले उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था।